{"_id":"5f8742d436cb731340400629","slug":"amu-alumni-will-show-how-to-enter-foreign-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एएमयू के पूर्व छात्र बताएंगे विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश के तरीके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एएमयू के पूर्व छात्र बताएंगे विदेशी विश्वविद्यालय में प्रवेश के तरीके
Thu, 15 Oct 2020 12:26 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस ने काउसिंलिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें एएमयू के पूर्व छात्र (जो अब विदेश में पढ़ रहे हैं) वर्तमान छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के तरीके बताएंगे और उनकी काउंसिलिंग करेंगे।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिस की ओर से एएमयू के पूर्व छात्रों के सहयोग से 17 अक्तूबर को विदेशी शिक्षा पर विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए आनलाइन मार्गदर्शन और परामर्श सत्र आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को आस्ट्रेलिया, जर्मन इटली, फ्रांस, न्यूजीलैंड, जापान, तुर्की, हंगरी, ताईवान व अमेरिका में बसे पूर्व छात्र संबोधित करेंगे।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफीसर (जनरल) साद हमीद ने बताया कि 17 अक्तूबर को इस कार्यक्रम का पहला सत्र होगा। जिसमें पूर्व छात्र और विदेशों में पढ़ रहे एएमयू के छात्र यह बताएंगे कि किस प्रकार कोर्स का चयन करें और विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप किस तरह प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को इस सेमिनार से जोड़ा गया है, वह मध्यम और साधारण मध्यम वर्ग की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
वह अपने परिश्रम व क्षमता के दम पर आज विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साद हमीद ने बताया कि आयोजन में एक समस्या अलग-अलग देशों के समय को लेकर भी आ रही थी, क्योंकि प्रत्येक देश का टाइम जोन अलग है। इसलिए तय किया गया कि 17 अक्तूबर को इस कार्यक्रम का पहला सत्र रखा जाएगा। इसके बाद सप्ताहांत में 24 अक्तूबर और 25 अक्तूबर को अन्य सत्र रखे जाएंगे।