फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU 10th class topper list

AMU: दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने जमाई धाक, टूट गए पिछले वर्षों के रिकॉर्ड, यहां देखें टॉपर लिस्ट

Thu, 27 Mar 2025 03:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 03:32 PM IST
सार

एएमयू बोर्ड के कक्षा 10 का रिजल्ट निकल आया है। इस बार परीक्षा में 1467 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 736 छात्राएं और 731 छात्र शामिल थे। इस बार टॉपर की लिस्ट यह रही... 

विज्ञापन
AMU 10th class topper list
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा-10) का परीक्षा परिणाम 26 मार्च को घोषित कर दिया गया। इसमें बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2025 की टॉपर अलीगढ़ की नौशीन फातिमा को 99.20 फीसदी अंक मिला है। टॉप-10 में 25 में से 16 बेटियों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


एएमयू के 10वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार टॉपर्स के अंक में उछाल आया है। इस बार की टॉपर को 99.20 फीसदी आए हैं जबकि 2024 की टॉपर भव्या को 98.60 फीसदी अंक आए थे। वर्ष 2025 में दूसरे स्थान पर रहने वालीं बिहार के दरभंगा की अतुफा जावेद को 98.80 फीसदी अंक मिले हैं। वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम 93.11 रहा। जोकि पिछले साल से अधिक है। 2024 में परीक्षा परिणाम 91.83 था। इस बार परीक्षा में 1467 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 736 छात्राएं और 731 छात्र शामिल थे।

विज्ञापन

ये रहे टॉपर

पहला नौशीन फातिमा 99.20
दूसरा अतुफा जावेद 98.80
तीसरा काव्या शर्मा 98.60
तीसरा शगुन भारद्वाज 98.60
चौथा समृद्धि सक्सेना 98.40
पांचवां अविका रंजन 98.20
पांचवां फौजान अहमद खान 98.20
छठवां निदा फरहीन 98
छठवां पलक राजपूत 98
छठवां प्रिया शर्मा 98
छठवां राधिका अग्रवाल 98
छठवां रानिया बुशरा 98
छठवां सौम्या राघव 98
सातवां उमरा हयात 97.60
सातवां हाफिज मोहम्मद साद 97.60
सातवां मेहर फैयाज 97.60
सातवां फरमान इलाही 97.60
सातवां जका उस सदर 97.60
आठवां अनंत बघेल 97.40
नौवां राबिया शोएबी 97.20
नौवां फजले रहमानी 97.20
दसवां मोहम्मद हारिस खान 97
दसवां आबिद अहमद 97
दसवां मोहम्मद सुफियान अंसारी 97
दसवां माही तोमर 97

 

मां से मिली प्रेरणा, डॉक्टर बनना चाहती हूं : नौशीन

नौशीन को जब अमर उजाला ने टॉप करने की जानकारी दी तो वह अवाक रह गईं। तुरंत बोलीं- क्या वाकई में मैंने ही टॉप किया है। जब उन्हें पूरा नाम, मोबाइल नंबर और स्कूल अंक बताए, तब जाकर यकीन हुआ। नौशीन घर पर चार घंटे पढ़ाई करती थीं। फिर कोचिंग करने जाती थीं। एएमयू के क्वार्टर में रहने वाले मोहम्मद हाशिम की बेटी नौशीन ने कहा कि वह डॉक्टर बनेंगी, क्योंकि उनकी मां रुखसाना नर्स हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर चिकित्सा के क्षेत्र में आना चाहती हैं।

आईएएस बनना चाहती हूं : अतुफा
10वीं में दूसरा स्थान लाने वालीं अतुफा जावेद आईएएस बनना चाहती हैं। फिलहाल वह नीट की तैयारी कर रही हैं। शौकत मंजिल दोदपुर में रह रहे डॉ. इम्तियाज जावेद की बेटी अतुफा ने कहा कि स्कूल के अलावा घर पर भी पढ़ती थीं। थोड़ी कमी रह गई, वर्ना टॉप कर जातीं।
डॉक्टर बनूंगी : काव्या
10वीं में तीसरा स्थान लाने वालीं काव्या शर्मा डॉक्टर बनना चाहती हैं। साईं विहार के निवासी राजीव कुमार शर्मा व कविता शर्मा की बेटी काव्या ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ था। उन्हें विश्वास था कि अच्छे अंकों से पास होंगी।
इंजीनियर बनना चाहती हूं : शगुन
10वीं में तीसरा स्थान लाने वालीं शगुन भारद्वाज इंजीनियर बनना चाहती हैं। सराय मानसिंह के निवासी विशाल शर्मा की बेटी शगुन ने कहा कि आगे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहेंगी। कहा कि उस समय जिस ब्रांच की डिमांड होगी, उसी से इंजीनियरिंग करेंगी।

मेधावियों को टॉपर बनने की नहीं थी उम्मीद
टॉप-3 में आईं मेधावियों को टॉपर बनने की उम्मीद नहीं थी। अलबत्ता, अच्छे अंक आने का पूरा भरोसा था। मेधावियों ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ था, इसलिए भरोसा अच्छे नंबर भी आएंगे, लेकिन टॉप-3 में आने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed