फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amit left Kharkiv, no contact now

रूस-यूक्रेन युद्ध : खारकीव से निकले अमित, अब नहीं हो रहा संपर्क

Wed, 02 Mar 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Amit left Kharkiv, no contact now
यूक्रेन में फंसे छात्र अमित यादव का फोटो। - फोटो : GANGIRI
थाना दादों के गांव नगला मुंडा निवासी डॉ. मनवीर सिंह यादव नवाबपुर पेंडरा के सरकारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उनका बेटा अमित यादव यूक्रेन में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में है। मंगलवार की रात डेढ़ बजे अमित की अपने पिता से मोबाइल पर बात हुई थी, जिसमें अमित ने बताया था कि वह खारकीव से पोलैंड की सीमा पर पहुंचने के लिए ट्रेन से निकले थे। इसके बाद से परिवार का अमित से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अमित ने अपने पिता को बताया था कि उनकी यूनिवर्सिटी में रात डेढ़ बजे हमला हुआ था। अमित सितंबर 2021 में यूक्रेन गए थे। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि डॉ. मनवीर सिंह वर्तमान में अपने गांव में नहीं रह रहे हैं। उनसे मोबाइल पर वार्ता हुई है। उम्मीद है कि अमित यादव आसपास के किसी देश में पहुंच जाएंगे। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। डॉ. मनवीर सिंह परिवार समेत अलीगढ़ शहर के राजीव नगर में रहते हैं। उनकी बेटी डाली यादव ने बीडीएस की पढ़ाई की है। छोटा बेटा दीपेंद्र यादव नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed