{"_id":"6a949c1c2c5e25e6b9022f02","slug":"amidst-the-rush-of-the-expressway-village-roads-have-fallen-into-a-sorry-state-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1055471-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक्सप्रेसवे की रफ्तार के बीच गांवों की राह हुई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक्सप्रेसवे की रफ्तार के बीच गांवों की राह हुई बेहाल
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव राजपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य ने लोगों की परेशान खड़ी कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में मिट्टी ढुलाई के लिए दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से राजपुर, अमरगढ़ी और चमन नगला के रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अमरगढ़ी को जोड़ने वाले पुल की दोनों ओर की सुरक्षा दीवारें भी वाहनों की टक्कर से टूट गई हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, राजपुर गांव का करीब 500 मीटर लंबा परिक्रमा मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। फतेहपुर से अमरगढ़ी तक करीब चार किलोमीटर रास्ते की हालत भी खराब है। ग्राम प्रधान जगत सिंह ने बताया है कि करीब एक वर्ष पहले परिक्रमा मार्ग सीमेंटेड बनाया था। निर्माण कार्य शुरू होने पर ओवरलोड वाहनों का विरोध किया गया था, लेकिन सड़क ठीक कराने का आश्वासन दिया गया। बारिश के बाद रास्तों पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
- स्कूल जाते समय बच्चों और खेतों पर आने-जाने वाले किसानों को खराब रास्ते के कारण काफी परेशानी हो रही है। - निसार अली।
- गांव का पूरा परिक्रमा मार्ग टूटने के बाद बारिश के मौसम में दलदल बन गया है। हम अपने वाहन गांव के बाहर खड़े करने को मजबूर हैं।- असलम चौहान।
- ओवरलोड वाहनों से सड़क खराब होने के संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। - जगत सिंह, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
- मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। छह महीनों से साइट पर हमारा काम बंद है, अगर फिर भी इस तरह की समस्या है तो तत्काल उसे दिखवाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा- अतुल पूनिया, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई।