{"_id":"5761b5704f1c1bae4711b78c","slug":"america-will-become-a-sister-city-of-little-rock-city-arkenss-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के लिटिल रॉक सिटी आरकेंसस का सिस्टर सिटी बनेगा अलीगढ़ अलीगढ़त को..?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका के लिटिल रॉक सिटी आरकेंसस का सिस्टर सिटी बनेगा अलीगढ़ अलीगढ़त को..?
आशीष निगम
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सरकार के इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम तहत 40 दिवसीय दौरे के बाद अलीगढ़ लौटे सपा महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने एक नई उम्मीद जगाई है।
उन्होंने बताया कि अमेरिका के लिटिल रॉक सिटी आरकेंसस के मेयर मार्क स्टैडूला से बातचीत के बाद अलीगढ़ को रॉक सिटी का सिस्टर सिटी बनाना तय हुआ है। अब नगर आयुक्त के साथ मिल कर एक विस्तृत प्रस्ताव बना कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजेंगे। मुख्यमंत्री इसको भारतीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से अमेरिका भेजेंगे ताकि रॉक सिटी की मदद से अलीगढ़ में भी कुछ नये काम किए जा सकें। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां की सफाई व्यवस्था, शिक्षा, पर्यावरण, संस्कृति विकास, लोक कलाओं को बनाए रखने में वहां से वित्तीय और तकनीकी मदद मिल सकेगी। इस मदद में पांच करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद भी शामिल है। कारोबारी समझौते हुए तो कारोबार के नये रास्ते भी खुलेंगे। अज्जू के साथ इस दौरे में देश भर के आठ युवा नेता गए थे जिसमें कांग्रेस और भाजपा के नेता भी शामिल हैं।
अमेरिकी दौरे की कुछ बातें
अज्जू ने बताया कि वहां जाकर पता चला कि अमेरिका के सात चीफ जस्टिस अपने पूरे जीवन काल में चीफ जस्टिस रहते हैं। उनको हटाया नहीं जाता है। अमेरिकी संसद (वहां संसद को कांग्रेस कहते हैं) में कोई भी नेता दो बार ही सांसद (कांग्रेस मैन) रह सकता है। वहां पर मेयर को बहुत ज्यादा अधिकार दिए जाने से शहरी विकास का ढांचा मजबूत है। साढ़े आठ सौ से दो हजार एकड़ तक के खेतों में एक ही किसान मशीनों से खेती कर रहे हैं।
सिस्टर सिटी क्या है..?
दो अलग अलग देशों के बीच प्रमुख शहरों की स्थानीय लोक कला, नृत्य, संस्कृति, प्रमुख त्योहार, खानपान, खेल और युवाओं की प्रमुख सकारात्मक गतिविधियाें को समझना और सामाजिक समरसता का महत्व बढ़ना। शिक्षा, साफ-सफाई व्यवस्था और पर्यावरण बेहतर करना। आयात निर्यात को बढ़ावा देना। वार्षिक कांफ्रेंस कर संबंधों में प्रागढ़ता बनाना।
विज्ञापन
प्रमुख शहरों की सिस्टर सिटी
न्यूयार्क की सिस्टर सिटी बीजिंग (चीन), बुडापेस्ट (हंगरी), कायरो (इजिप्ट)
लंदन की सिस्टर सिटी ऐरी व्यूपा (पेरू) बर्लिन (जर्मनी)
लिटिल रॉक सिटी आरकेंसंस की सिस्टर सिटी चंगचुन (चीन), हनाम (साउथ कोरिया) हाउस्विंग (ताइवान)