{"_id":"67d880b9cb14a008bd080305","slug":"america-should-stop-interfering-in-indias-affairs-suman-aligarh-news-c-56-1-sali1016-128612-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने अमेरिका पर लगाए आरोप, भारत के निजी मामले में कर रहा हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने अमेरिका पर लगाए आरोप, भारत के निजी मामले में कर रहा हस्तक्षेप
Tue, 18 Mar 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:36 AM IST
सार
रामजीलाल सुमन ने कहा कि हमारे देश में चुनाव कैसे होते हैं, यहां एक सतत प्रक्रिया है। ये हमारा निजी मामला है। भारत को इस धनराशि के बारे में बताना होगा, यह धनराशि किस प्रकार खर्च हुई।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजी लाल सुमन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन ने अमेरिका पर भारत के निजी मामले में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए कहा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार नहीं, कई बार कहा है विगत चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिका ने 2.1 करोड़ डॉलर की धनराशि भारत को दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे देश में चुनाव कैसे होते हैं, यहां एक सतत प्रक्रिया है। ये हमारा निजी मामला है। भारत को इस धनराशि के बारे में बताना होगा, यह धनराशि किस प्रकार खर्च हुई। सुमन ने कहा यह मामला बहुत गंभीर है और प्रधानमंत्री को अपना वक्तव्य राज्यसभा में आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भारत का वित्त मंत्रालय कहता है कि इस साल कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई, जबकि विदेश मंत्री कह रहे हैं यह मामला बहुत गंभीर है, उसकी जांच चल रही है। सरकार का कथन विरोधाभासी है।
विज्ञापन