फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala sewa samarpan aur samman Event in Aligarh

सेवा-समर्पण और सम्मान: चिकित्सक सम्मानित, एडिश्नल कमिश्नर बोले- एआई युग में डॉक्टरों के बिना उपचार संभव नहीं

Mon, 05 Oct 2026 12:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 05 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। आरएजीवीएम द रियल स्कूल बाबरी मंडी की छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इसके बाद इन्हीं छात्राओं ने कोरोना काल में डॉक्टरों की यादगार सेवाओं पर एक नाट्य प्रस्तुति देकर हाल में तालियां बजवाईं। इस प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।

विज्ञापन
Amar Ujala sewa samarpan aur samman Event in Aligarh
अमर उजाला सेवा समर्पण और सम्मान से सम्मानित चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के एडिश्नल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने कहा है कि एआई तकनीक स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। आधुनिक मशीनों ने नामुमकिन मुमकिन कर दिया है लेकिन तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए डॉक्टरों के बिना उचित उपचार की कल्पना नहीं की जा सकती है। वे रविवार की शाम रामघाट रोड निरंजनपुरी स्थित ऑर्चिड ब्लू होटल में आयोजित अमर उजाला के सेवा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर समाज में हर समय डाक्टरों का विशेष सम्मान हुआ है। अमर उजाला का सेवा समर्पण और सम्मान कार्यक्रम बहुत सराहनीय है। कहा कि दशकों से विजयगढ़ में बहुत नामीगिरामी वैद्य हैं। एएमयू का जेएन मेडिकल कॉलेज और सरकारी के साथ निजी अस्पताल मरीजों को हर संभव उपचार मुहैया करा रहे हैं। डॉक्टरों ने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई। इसलिए उनका सम्मान होना लाजिमी है। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों का सम्मान किया गया। उन्हें एक स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। आरएजीवीएम द रियल स्कूल बाबरी मंडी की छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इसके बाद इन्हीं छात्राओं ने कोरोना काल में डॉक्टरों की यादगार सेवाओं पर एक नाट्य प्रस्तुति देकर हाल में तालियां बजवाईं। इस प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। डॉ. संजय बंसल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनाथ सिंह ने कहा है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों-तीमारदारों के भड़कने पर डॉक्टर धैर्य बनाए रखें, क्योंकि उन पर मरीजों की जान बचाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।


उन्होंने कहा कि लोगों को सात घंटे की नींद लेने की सलाह देने वाले डॉक्टर खुद पांच घंटे भी आराम से नहीं सो पाते हैं। उनकी मेहनत और ज्ञान का सम्मान होना चाहिए। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने जेएन मेडिकल में बीते दिनों हुए कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस कार्यक्रम में देश-विदेश में कार्यरत अलीगढ़ में पढ़े हुए कई विशेषज्ञ डॉक्टर मिले। जिनसे मिलकर खुशी हुई। जेएन मेडिकल के शुरुआती बैच के डॉक्टर इस समारोह में आए थे। अलीगढ़ से ऐसे कई नामीगिरामी डॉक्टर हैं। हमें इन पर गर्व होना चाहिए।

मीरा की प्यारी नगरी में... 
अच्छे दिन भी निराले हैंशब में डूबे उजाले हैं
फूलों पर चलके आया था
पांव में जिसके छाले हैं
मीरा की प्यारी नगरी में
इश्क पे डाले ताले हैं
जख्म वो दे के कहता है
दर्द क्यों इतने पाले है
मेरे हक में क्या बोलेगा
जान को जिसकी लाले हैं
जश्न में डूबे बच्चों के
हाथ में विष के प्याले हैं

इनका हुआ सम्मान
डॉ. आरके गुप्ता विकास इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक, डॉ. चितरंजन सिंह मैक्सफोर्ट मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल, डॉ. संजय भार्गव वरुण हॉस्पीटल, डॉ. बीएस लोहचब लोहचब नर्सिंग होम, डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय मिथराज हॉस्पीटल, डॉ. दिनेश शर्मा ईशान भारद्वाज शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, डॉ. पारितोष मोहन मोहन हॉस्पीटल, डॉ. अंजुला भार्गव राजुल नर्सिंग होम, डॉ. जया शर्मा, राजमाता हॉस्पीटल, डॉ. विशाल सारस्वत विशाल इमेजिंग सेंटर, डॉ. संजीव शर्मा सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपरस्पेशलिटी सेंटर, डॉ. वरुण गुप्ता वरुण आई केयर, डॉ. अमित वार्ष्णेय वृंदा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल, डॉ. अमित अग्रवाल कॉस्मेटिक सर्जरी एंड लेजर सेंटर, डॉ. नेहा अग्रवाल डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज एएमयू, डॉ. जगवीर वर्मा सीएमएस मलखान सिंह जिला अस्पताल, डॉ फहुद खुर्रम विभाग अध्यक्ष प्लास्टिक सर्जरी विभाग मेडिकल कॉलेज, डॉ. जमील अहमद फार्मोंकोलॉजी जेएन मेडिकल कॉलेज, डॉ. प्रसून वार्ष्णेय विश्वलेखा ईएनटी क्लीनिक, डॉ. आलोक गुप्ता सनराइज हॉस्पीटल, डाॅ. लोकेश तोमर एमडीडब्लू सेंटर, डाॅ. अमित गुप्ता लेजर प्लानेट, डॉ. कृष्ण कुमार वार्ष्णेय शंकर ज्ञान कम्पलीट डेंटल केयर स्टूडियो, डाॅ. अभिषेक शर्मा आशा बेबी क्लीनिक, डाॅ. अब्दुल कय्यूम खान ऑर्थोपेडिक सर्जन जेएन मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed