फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala honored contribution of teachers in the field of education

Aligarh News: शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान को मिला सम्मान, अमर उजाला ने किया सम्मानित

Sun, 26 Mar 2023 06:57 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ्
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ् Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2023 में शिक्षकों और शिक्षिकाओं को राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान और विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन
Amar Ujala honored contribution of teachers in the field of education
अमर उजाला द्वारा सम्मानित शिक्षक-शिक्षिका - फोटो : इकराम वारिस

विस्तार

शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अमर उजाला ने किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान और विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन



रविवार को होटल मेलरोज इन में समारोह का शुभारंभ राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन के निदेशक मनीष बिट, रुचि शर्मा, आरजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन सतेंद्र वार्ष्णेय, भार्गव ड्रेसेज स्कूल यूनिफॉर्म के संचालक राजेश भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासन की पाठशाला है शिक्षक : एमएलसी
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक हमेशा अनुशासन की पाठशाला है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है। शिक्षकों के कार्यों को विद्यार्थी आत्मसात करता है। वह पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने 27 साल तक विद्यार्थियों को पढ़ाया है।

मैं जिस मुकाम पर हूं, उसमें आप जैसे शिक्षकों का योगदान है। आपको देखकर मुझे अपने शिक्षक याद आ गए। जिन्हें सम्मान मिला है, वह निश्चित रूप से उसके हकदार थे। विद्यार्थियों का संपूर्ण मार्गदर्शन करें। आपके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों के प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। -अनूप प्रधान, राजस्व मंत्री, उप्र

ये रहे मौजूद
वीएलसीसी से अंकित माहेश्वरी, नूपुर चौधरी, अल दुआ फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड के महाप्रबंधक परवेज खान, होटल मेलरोज इन से अरविंद मिश्रा आदि।

इन्हें मिला सम्मान

अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह में द ब्लॉसम स्कूल के संचालक एमके शेरवानी, प्रधानाचार्या समन शेरवानी, महरोज अम्बरीन, इरम सिद्दीकी, शाजिया महमूद, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, मेधा चौहान, उर्वशी अवस्थी, अंबिका शर्मा, अंकुर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ममता द्विवेदी, रीना अग्रवाल, सुमित वार्ष्णेय, नीलेश गौड़, विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह जादौन, अनुपमा शर्मा, ममता सारस्वत, अभिषेक अग्रवाल को सम्मानित किया गया। 

इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति चौधरी, मनीषा, ज्योति भारद्वाज, रानी गुप्ता, भरत भूषण, थ्री डॉट्स सीवामार्ग पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौरव झा, ज्योति अरोरा, शुभ्रा मुखर्जी, अर्चना गोयल, विभांशु प्रशांत, डीएस बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या रचना गुप्ता, अदिति वार्ष्णेय, विष्णु शर्मा, अमित शर्मा, विजडम पब्लिक स्कूल के उपनिदेशक नितिन गुप्ता, प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल, रेखा परमार, प्रशांत भारद्वाज, राजवीर सिंह, बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या पारुल जिंदल, प्रीति चांडिल्य, अर्पणा, शालिनी वशिष्ठ, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा सिंह, नीलेश कुमारी, अलका अरोरा, सदफ अंसारी को भी सम्मान से नवाजा गया।

मुख्य स्पॉन्सर : बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन
पावर्ड बाई : आरजी ग्रुप ऑफ एजूकेशन, भार्गव ड्रेसेज स्कूल यूनिफॉर्म
इन एसोसिएशन विद : अल-दुआ फूड प्रोसेसिंग प्रा.लि., वीएलसीसी मैरिस रोड
वेन्यू पार्टनर : होटल मेलरोज-इन
प्रतिभागी स्कूल : थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूूल, विजडम पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, धर्मसमाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, अंकुर पब्लिक स्कूल, द ब्लॉसम स्कूल, इम्पीयिरल इंटरनेशनल स्कूल, बचपन प्ले स्कूल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed