{"_id":"5fc1524c8ebc3e9be1057341","slug":"amar-ujala-foundation-city-office-news-ali2497739160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुको पिताजी, मास्क ले लें फिर चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुको पिताजी, मास्क ले लें फिर चलें
Sat, 28 Nov 2020 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
सैनिटाइजर वितरण करते सीओ तृतीय अनिल समानिया व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले शुक्रवार को थाना क्वार्सी के सामने युवा समाजसेवी खुसरो खान के सहयोग से जरूरतमंदों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गये। रुक-रुक कर राहगीरों ने पुलिस अधिकारियों से मास्क लिए।
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित थाना क्वार्सी के सामने आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी तृतीय अनिल समानिया ने जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर भेंट किए। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की है। कहा, खबरें देने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है, जो अतुलनीय है। अनिल समानिया ने अपने अधीनस्थों के साथ काफी देर तक मास्क व सैनिटाइजर बंटवाए। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
ई-रिक्शा, टेंपो, साइकिल, मोटर साइकिल व कार को रुकवाकर, जिनके पास मास्क नहीं था, उन्हें मास्क दिया गया। साड़ी के पल्लू, दुपट्टा, अंगोछा, रुमाल से नाक-मुंह बंद करने वालों को जैसे ही मास्क दिया गया, वैसे ही उन्होंने मास्क लगा लिया। साइकिल से जा रहे बेटे ने अपने पिता से बोला, रुको पिताजी, मास्क बंट रहा है, इसे ले लें फिर चलें।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसएसआई क्वार्सी चंचल सिरोही, पार्षद विजय तोमर, युवा समाजसेवी गौरव गोदानी, धौर्रा चौकी इंचार्ज असफर खान, एसआई जेपी तिवारी, छात्र नेता अमित गोस्वामी व थाने का स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।