{"_id":"67e5768cced14f7c720b5e3e","slug":"alvida-jumma-and-eid-namaz-time-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलविदा जुमा आज, ईदगाह में दो बार होगी ईद की नमाज, ये है ईद की नमाज का वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलविदा जुमा आज, ईदगाह में दो बार होगी ईद की नमाज, ये है ईद की नमाज का वक्त
Fri, 28 Mar 2025 02:32 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:32 AM IST
सार
शहर मुफ्ती ने कहा कि सड़कों या रास्तों पर हरगिज नमाज न पढ़ी जाए। केवल ईदगाह और मस्जिदों में ही नमाज पढ़ी जाए। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के वक्त का भी एलान किया गया है।
विज्ञापन
ईद की नमाज
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलविदा जुमा की नमाज जामा मस्जिद के साथ ही अलीगढ़ शहर की दूसरी मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी। 30 मार्च को ईद का चांद दिख गया तो 31 मार्च को नहीं तो एक अप्रैल को ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। शाहजमाल ईदगाह में दो बार ईद की नमाज होगी, जिसका एलान शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने किया है। उन्होंने सड़कों पर नमाज न पढ़ने की सख्ती से मनाही की है।
विज्ञापन
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि रमजानुल मुबारक के बचे हुए दिनों में और शिद्दत के साथ रोजा रखें। नेक कामों को अंजाम दें। यह मुबारक महीना और आने वाला वक्त न सिर्फ खैरियत से गुजरे, बल्कि शहर और देश में अमन-चैन का माहौल बना रहे। शहर मुफ्ती ने कहा कि सड़कों या रास्तों पर हरगिज नमाज न पढ़ी जाए। केवल ईदगाह और मस्जिदों में ही नमाज पढ़ी जाए। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज के वक्त का भी एलान किया गया है। शाहजमाल ईदगाह के बाहर नमाज के वक्त भी चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये है ईद की नमाज का वक्त
- जामा मस्जिद ऊपरकोट 6:45 बजे सुबह
- मस्जिद बू अली शाह 7:15 बजे सुबह
- ईदगाह शाहजमाल (पहली जमात) 7:00 बजे सुबह
- ईदगाह शाहजमाल (दूसरी जमात) 7:45 बजे सुबह
- अहल ए सुन्नत एएमयू 7:30 बजे सुबह
- अहल-ए-तशी एएमयू 8:30 बजे सुबह