फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegedly beating a student with a belt in UP Board Exam

UP Board: परीक्षा केंद्र पर हंगामा, परीक्षार्थी को बेल्ट से पीटने का आरोप, मुंह से खून निकलने का वीडियो वायरल

Fri, 20 Feb 2026 10:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Feb 2026 10:40 PM IST
सार

आरोप है कि शिक्षकों ने कमरे में ले जाकर छात्र की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जबकि शिक्षकों का कहना है कि मोबाइल फोन जमा करने के लिए कहा तो छात्र ने कक्षा में ही रखने की बात कही।

विज्ञापन
Allegedly beating a student with a belt in UP Board Exam
गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में मारपीट में घायल छात्र यश कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज में 20 फरवरी को जमकर हंगामा हुआ। परीक्षार्थी ने शिक्षकों पर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगाया है। मुंह से खून निकलने और शिक्षकों से विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परीक्षार्थी के भाई ने गांधीपार्क थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


आदर्श ज्ञान इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र गोपीराम पालीवाल विद्यालय में बनाया गया है। 20 फरवरी को दूसरी पाली में यूपी बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान दोपहर करीब 1:25 बजे जांच में एक परीक्षार्थी के पास से शिक्षकों को मोबाइल फोन मिला। इसी बात को लेकर परीक्षार्थी और शिक्षकों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि शिक्षकों ने कमरे में ले जाकर छात्र की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जबकि शिक्षकों का कहना है कि मोबाइल फोन जमा करने के लिए कहा तो छात्र ने कक्षा में ही रखने की बात कही। मना करने वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा, जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। शिक्षकों ने भी छात्र को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बाहर निकलकर किसी को कॉल करने लगा। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे एबीवीपी के छात्र नेताओं ने स्कूल परिसर में जोरदार हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इसके बाद शाम को एबीवीपी के पदाधिकारियों के साथ परीक्षार्थी के बड़े भाई ने थाने में तहरीर दी है।

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के मोबाइल लाने पर विवाद हुआ। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षार्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- दीपक पालीवाल, प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed