फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alleged transaction of 40 lakhs for BJP ticket

Aligarh News: भाजपा के टिकट को लेकर 40 लाख के लेनदेन का आरोप, दो नेताओं की ओडियो वायरल

Sun, 28 May 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2023 12:54 AM IST
सार

एक ऑडियो दो नेताओं के बीच बातचीत का वायरल हुआ है। इस ऑडियो में दो कद्दावर नेता आपस में बात करते दिख रहे हैं। खैर से जुड़ा एक नेता जिले के दूसरे कद्दावर नेता से कह रहा है कि आपके व मंत्री के नाम पर दो कार्यकर्ता 40 लाख रुपये ले गए।

विज्ञापन
Alleged transaction of 40 lakhs for BJP ticket
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में खैर के एक टिकट को लेकर 40 लाख रुपये के लेनदेन का आरोप लगा है। इस संबंध में भाजपा के दो कद्दावर नेताओं के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस बातचीत में एक तरफ से खुलकर कहा जा रहा है कि टिकट दिलाने के नाम पर आपके व मंत्री के नाम पर 40 लाख रुपये लेने की बात कही गई है। बावजूद इसके आप पर आरोप है कि आपने दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया। हालांकि इस मामले में एक पक्ष फोन पर कुछ भी कहने से बच रहा है, जबकि दूसरा पक्ष साफ कह रहा है कि ये बात मजाकिया लहजे में चल रही है।

विज्ञापन


खैर नगर पालिका के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी हार के बाद वहां भाजपा संगठन में तरह तरह की बातें चल रही हैं। इसी क्रम में एक ऑडियो दो नेताओं के बीच बातचीत का वायरल हुआ है। इस ऑडियो में दो कद्दावर नेता आपस में बात करते दिख रहे हैं। खैर से जुड़ा एक नेता जिले के दूसरे कद्दावर नेता से कह रहा है कि आपके व मंत्री के नाम पर दो कार्यकर्ता 40 लाख रुपये ले गए। वे खुलकर कह रहे हैं। इसी रुपये के दम पर टिकट दिलवाया गया।
विज्ञापन


बावजूद इसके आप दोनों पर आरोप दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का है। फिर जिले के नेता कह रहे हैं कि आपने रुपया दिया है तो उनसे वसूलो। फिर रुपये देने वाला कह रहा है कि मैं उनसे जूते मारकर रुपये ले लूंगा। फिर क्षेत्र की पुलिस पर चुनाव हराने और जीतने वाले प्रत्याशी से पदवार रुपये लेने की बातचीत हो रही है। कुल मिलाकर यह ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस विषय में खैर के नेता से बातचीत की कोशिश की तो पहले तो वे फोन नहीं उठा रहे थे। बाद में किसी तरह संपर्क पर यही कहा कि वे मिलकर बात करेंगे। फोन पर नहीं। वहीं जिले के नेता का कहना है कि उन्होंने मजाकिया लहजे में अपना दर्द बयां किया है। यह बात गंभीर नहीं है। वायरल ऑडियो में खुद आप सुनेंगे कि मैं किस अंदाज में कह रहा हूं। इधर, सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कार्यकर्ता किस तरह भाजपा में टिकट को लेकर लेनदेन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed