फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegations of rigging in PhD entrance exam, demonstration

Aligarh News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप, प्रदर्शन

Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in PhD entrance exam, demonstration
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रों ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर बुधवार को प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक से मिलने के लिए छात्रों को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया, लेकिन प्रॉक्टर के आदेश पर उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली की शिकायत को लेकर छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे। करीब 25-30 मिनट तक चली वार्ता में छात्रों ने अपनी समस्याएं रखी। इसके बाद उन्हें छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। छात्र नेता इमरान गाजी ने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली बरती गई है। पीएचडी की खाली सीटें दिखाई जाएं।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत रिक्त सीटों को दर्शाएं और तत्काल पूर्ण करें। छात्रनेता आरिफ त्यागी ने बताया कि रिक्त सीटों की कुल संख्या के संबंध में पूर्व में गलत और अधूरी सूचना देने वाले संकाय सदस्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। पश्चिम एशिया विभाग (भूगोल, आर्थिक, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र) में विषयवार खाली सीटें दिखाई जाएं, जैसा कि यूजीसी के मानदंडों के अनुसार पहले दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की तरह पीएचडी के लिए प्रवेश प्रतीक्षा सूची भी दिखाई जानी चाहिए, ताकि इच्छुक छात्र प्रवेश ले सकें। अंतिम परिणाम के साथ पीएचडी लिखित और मौखिक परीक्षा के अंक दिखाएं। आरिफ ने कहा कि जिनके 44 अंक आएं, उनके नाम सूची में आ गए, जबकि 55 अंक लाने छात्र का नाम सूची से गायब है। इसमें वह भी शामिल हैं। आरक्षित वर्ग में उनका नाम नहीं आया। हालांकि, उनके 50 ज्यादा अंक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed