फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegations of negligence in treatment over woman's death, uproar

Aligarh News: महिला की मौत पर इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा

Sun, 10 Sep 2023 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in treatment over woman's death, uproar
ग्राम कनौरिया निवासी एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर अस्पताल संचालक व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




कनौरिया निवासी संतोषी (32) पत्नी मुकेश कश्यप नौ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार की शाम तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर सासनी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे थे। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इस पर परिजन उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




इसके बाद परिजन शव को लेकर सीधे सासनी रोड निजी अस्पताल के सामने पहुंचे और शव रखकर हंगामा करने लगे। इस पर अस्पताल संचालक व कर्मचारी अस्पताल बंद कर चले गए। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed