फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allegations of conspiracy behind not holding Amuta elections

अमुटा चुनाव न कराने के पीछे साजिश का आरोप

Thu, 20 Oct 2022 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations of conspiracy behind not holding Amuta elections
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ चुनाव को लेकर रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव में देरी होने पर ठोस कदम उठाने की चेतावनी दी है। उन्होंने अमुटा चुनाव न कराने के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। चुनाव के संबंध में संभावित प्रत्याशियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीबी सिंह से मिला और अपना रुख साफ कर दिया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि शिक्षक संघ का चुनाव किसी न किसी वजह से टाला जा रहा है। कुलपति ने शिक्षक संघ का चुनाव तकनीकी प्रक्रिया में खामियों के आरोप में रद्द करके चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। टीम ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीनियर रेजीडेंट्स पर चुनाव प्रक्रिया में बाधक होने का मुहर लगा दिया। इसके बाद उन्हें आकर अपनी स्थिति साफ करनी पड़ी और स्वयं को सदस्यता प्रक्रिया से बाहर कर दिया। सदस्यों ने कहा कि शिक्षक संघ से इंतजामिया का कोई सरोकार नहीं है, फिर भी चुनाव रद्द कर दिया। इससे अमुटा के सदस्यों का मनोबल गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि अब कुछ अमुटा की सदस्यता वापस करने के मूड में हैं, जो अमुटा के इतिहास में पहली बार होगा। यह एएमयू के लिए मुनासिब नहीं है। अगर चुनाव में देरी हो रही है तो इसका मतलब साफ है कि कोई बड़ी शक्ति इसके पीछे है। ऐसी स्थिति में एएमयू परिसर में लोकतंत्र को बचाने के लिए ठोस रणनीति भी बन सकती है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. ओबैद अहमद सिद्दीकी, डॉ. अशरफ मतीन, डॉ. जमील अहमद, डॉ. मुसिव्वर, डॉ. इशात, डॉ. अरशद बारी, डॉ. मुराद, डॉ. शारिक, डॉ. इकबाल शामिल रहे।

एएमयू ने बढ़ाई मतदाता सूची सुधार की तिथि
एएमयू ने डोनर श्रेणी से एएमयू कोर्ट की सदस्यता के लिए चयन प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची में सुधार की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी इकबाल अली खान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed