{"_id":"6a88be42e14ceda9b50b67db","slug":"allegation-of-holding-a-teenage-girl-captive-and-raping-her-for-ten-days-aligarh-news-c-426-1-sali1011-1189-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोरी को दस दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोरी को दस दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी को पुलिस ने दस दिन बाद अतरौली क्षेत्र से खोज लिया। न्यायालय में दिए बयान में किशोरी ने अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सरायवली निवासी कुवरपाल पर बहलाकर ले जाने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
किशोरी के पिता ने गंगीरी थाने में कुवरपाल समेत दो लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के दौरान किशोरी को अतरौली क्षेत्र से खोज लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर बयान कराए गए। किशोरी ने कोर्ट में बताया कि वह घर से किसी काम के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुवरपाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे आम के बाग में बने नलकूप पर बंधक बनाकर रखा और दस दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसे शादीपुर बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और दुष्कर्म की धाराओं में कार्रवाई की गई है। किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।