फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Allahabad High Court stays the arrest of AMU student

आपत्तिजनक भाषण का मामला: एएमयू छात्र की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाइकोर्ट ने लगाई रोक

Thu, 13 Feb 2025 07:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 07:48 AM IST
सार

एएमयू प्रशासन ने बीआर्क के छात्र मिस्बाह कैसर पर सिविल लाइंस थाने में 22 नवंबर 2024 को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि कैसर ने विवि के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया और छात्रों को भड़काया।

विज्ञापन
Allahabad High Court stays the arrest of AMU student
इलाहबाद हाईकोर्ट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र मिस्बाह कैसर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कहा, मामले में अर्नेश कुमार बनाम स्टेट ऑफ बिहार में पारित आदेश का पालन किया जाना चाहिए। यह आदेश न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी व न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने दिया।

विज्ञापन


एएमयू प्रशासन ने बीआर्क के छात्र मिस्बाह कैसर पर सिविल लाइंस थाने में 22 नवंबर 2024 को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि कैसर ने विवि के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया और छात्रों को भड़काया। साथ ही उसने एक घातक हमला करने की नीयत से कुलपति के वाहन को रोकने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। मामले में याची छात्र ने दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि सभी अपराध केवल सात साल के लिए दंडनीय हैं। ऐसे में याची को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। यह भी दलील दी कि याची ने कोई आपत्तिजनक भाषण नहीं दिया है। आरोप मनगढ़ंत हैं। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए एफआईआर रद्द की मांग स्वीकार नहीं किया। इसके साथ ही याचिका निस्तारित कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed