फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All schools will remain closed for two more days in Aligarh

School Closed: एक दिन और बढ़ी छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Fri, 13 Sep 2024 09:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 09:08 PM IST
सार

डीएम के आदेश पर 14 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। उसके अगले दिन 15 सितंबर को रविवार है। इस तरह से 14 व 15 सितंबर यानी दो दिन  स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
All schools will remain closed for two more days in Aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 सितंबर से लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए अलीगढ़ जनपद के नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी एक दिन और बढ़ा दी गई है। अब दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस बारे में डीएम विशाख जी ने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने अपने कार्यालय आदेश में कहा है कि 11 सितंबर से लगातार हो रही बारिश एवं विद्यालयों में जलभराव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद अलीगढ़ के सभी बोर्ड के विद्यालय समस्त सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएसई एवं समस्त शिक्षण संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 12 तक में 14 सितंबर का अवकाश घोषित किया जाता है। विद्यालयों द्वारा यथा संभव ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया जा सकता है। आंतरिक विद्यालय परीक्षा, प्रेक्टिकल आदि को परावर्तित कर दिया जाए, जिसकी सूचना सभी छात्रों व अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा दे दी जाए।
विज्ञापन

आदेश
दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
डीएम के आदेश पर 14 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। उसके अगले दिन 15 सितंबर को रविवार है। इस तरह से 14 व 15 सितंबर यानी दो दिन  स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed