फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All intersections and intersections will be beautified

Aligarh News: सभी चाैराहों और तिराहों का होगा सुंदरीकरण

Thu, 19 Jun 2025 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
All intersections and intersections will be beautified
शहर के सभी चौराहों और तिराहों का सुंदरीकरण कराने की नगर निगम ने योजना बनाई है। इसके तहत चौराहों पर डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी, जो महापुरुषों का जीवन वृत्तांत और प्रेरक कहानियों का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत शहर के अचल स्थित तिराहे पर वाल्मीकि तिकोना पार्क से होगी। इस पार्क के सुंदरीकरण के लिए वाल्मीकि समाज के लोग कई सालों से प्रयासरत थे। इसके लिए हाल ही में वाल्मीकि समाज के लोगों ने महापौर से मांग उठाई थी। ऐसे में महापौर ने पार्क के विकास के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए चौराहों और पार्कों के सुंदरीकरण की योजना है। निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। लगभग चार करोड़ रुपये से इस पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। योजना के तहत वाल्मीकि तिकोना पार्क को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा, जो शहर का एक प्रमुख स्थल है। इसके अलावा शहर के सभी महत्वपूर्ण चौराहों को आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







हमारा लक्ष्य अलीगढ़ को एक स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में स्थापित करना है। चौराहों का सुंदरीकरण न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा, बल्कि महापुरुषों की जीवनी से भी युवा पीढ़ी परिचित होगी।
-प्रशांत सिंघल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed