फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Kavi Sammelan canceled in Aligarh Exhibition

नीरज के शहर में: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रद्द, 24 फरवरी को नुमाइश में होना था आयोजन

Wed, 21 Feb 2024 04:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 04:40 AM IST
सार

वर्ष 2021 में भी कुमार विश्वास नाइट कराने के लिए कवि सम्मेलन निरस्त किया गया। अलीगढ़ नुमाइश में होने वाले कवि सम्मेलन को नीरज जी के लिए भी जाना जाता रहा है। हर बार कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वही करते थे। उस दौर में कुमार विश्वास एक आमंत्रित कवि के रूप में शामिल होते थे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम करा कर नुमाइश इंतजामिया ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
All India Kavi Sammelan canceled in Aligarh Exhibition
गोपालदास 'नीरज' - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पदमभूषण कवि एवं गीतकार गोपालदास नीरज के शहर अलीगढ़ में इस बार अखिल भारतीय कवि सम्मेलन नहीं होगा। नुमाइश में इसका आयोजन 24 फरवरी को होना तय था, लेकिन अचानक इसको रद्द कर दिया गया। नुमाइश इंतजामिया ने इसकी सूचना 18 फरवरी की रात 11 बजे के करीब आमंत्रित कवियों के व्हाटसएप पर भेजी। सूचना मिलने के बाद कवि हैरान और आक्रोशित हैं, उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2021 में भी कुमार विश्वास नाइट कराने के लिए कवि सम्मेलन निरस्त किया गया था। अलीगढ़ नुमाइश में होने वाले कवि सम्मेलन को नीरज जी के लिए भी जाना जाता रहा है। उनके समय में कभी भी इसका आयोजन रद्द नहीं हुआ, हर बार कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वही करते थे। पूरा आयोजन उनके निर्देशन में ही होता था। उस दौर में कुमार विश्वास एक आमंत्रित कवि के रूप में शामिल होते थे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम करा कर नुमाइश इंतजामिया ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


इन कवियों को बुलाया गया था
नुमाइश में होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में नामीगिरामी कवियों को बुलाया गया था। जिसमें मशहूर गीतकार विष्णु सक्सेना, हास्य कवि अरुण जैमिनी, शशिकांत यादव, अशोक चाहर, सुमन दुबे, अखिलेश मिश्रा कवि एवं अपर सचिव उत्तर प्रदेश शासन, सुरेंद्र सुकुमार सहित लगभग 14 कवियों को बुलाया गया था। कृष्णांजलि नाट्यशाला में इसका आयोजन होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 फरवरी रात अचानक नुमाइश इंतजामिया की ओर से कवि सम्मेलन को निरस्त करने का निर्देश मिला था। तत्काल आमंत्रित कवियों को इसकी सूचना भेजी गई। बुलाए जाने के बाद मना करने पर कवियों ने नाराजगी भी जाहिर की, क्योंकि उन्होंने दूसरी जगह का कार्यक्रम रद्द कर अलीगढ़ के कवि सम्मेलन में आना सहर्ष स्वीकार किया था। -राकेश सक्सेना, संयोजक कवि सम्मेलन।

18 फरवरी की रात लगभग 11 बजे व्हाटसएप के माध्यम से कवि सम्मेलन के निरस्त होने की सूचना दी गई। अलीगढ़ के कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए कुछ कवियों ने ताज महोत्सव का कार्यक्रम छोड़ा था। अब वहां भी नहीं जा पाए और यहां भी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इससे नुकसान हुआ है। नीरज के शहर के कवि सम्मेलन निरस्त कर दिया जाना बहुत अफसोसजनक है। इसका आयोजन आगे किसी तिथि में कराया जाए।  -सुरेंद्र सुकुमार, कवि।

अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश में दशकों से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होता आ रहा है। ये एक परंपरा है, नुमाइश की पहचान है। अब इसको तोड़ा जा रहा है। इस बार कवि सम्मेलन की तारीख तीन बार बदली गई और बाद में पूरा आयोजन निरस्त कर दिया गया। नीरज जी के शहर में यह होना अफसोसजनक है। इससे बुलाने पर भी कवि यहां के सम्मेलन में आने को राजी नहीं होंगे। -विष्णु सक्सेना, प्रख्यात कवि एवं गीतकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed