फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Inter University Mallakhamb Competition from today

Aligarh News: 375 निजी महाविद्यालय संचालकों का प्रयोगात्मक परीक्षा न कराने का एलान

Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
All India Inter University Mallakhamb Competition from today
राजा महेेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध मंडल के 375 निजी महाविद्यालयों के संचालकों ने कुलपति की हठधर्मी निर्णय के विरोध में प्रयोगात्मक परीक्षा न कराने का एलान किया है। संचालकों ने कुलपति पर मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा में आंतरिक और बाह्य परीक्षकों के मुखालफत में निजी महाविद्यालयों संचालक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं। लगातार कई बार ज्ञापन दिया, फिर भी कुलपति पर कोई असर नहीं पड़ा। मजबूर होकर उन्हें विवि के कुलपति से मिलने आना पड़ा। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या के परीक्षक से प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें एक परीक्षक यात्रा भत्ता के नाम पर 25 हजार और प्रति छात्र सौ रुपये की मांग कर रहे हैं, जो उनके वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों का शोषण नहीं होने देंगे। डॉ. ब्रह्मजीत ने कहा कि कुलपति अधर्मी हैं, वह किसी की भी पीड़ा नहीं सुनते, केवल अपनी बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा जब कुलपति को आंतरिक परीक्षक महाविद्यालय का अनुमोदित शिक्षक होना चाएिह और बाह्य परीक्षक अपने ही जिले का होना चाहिए। परीक्षकों के साथ एक नई सूची बाह्य परीक्षकों की जारी कर दी जाए। इससे किसी भी परीक्षक से परीक्षा संपन्न कराई जा सके। शुल्क का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क 800 रुपये के हिसाब से जमा करा ली जाए, का ज्ञापन दिया, तो उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। एक भी मांग मानने योग्य नहीं है। इस मौके पर उपाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, महामंत्री अजीत गौड़, मंत्री सुमित चौहान, सचिव चंद्रप्रकाश पांचाल आदि मौजूद रहे। इस संबंध में कुलपति से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed