All in One Wi Fi Sentinel: घर-दफ्तर के इंटरनेट नेटवर्क की सुरक्षा करेगा डिजिटल प्रहरी, ऐसे करता है काम
वाई-फाई सेंटिनल एक डिजिटल प्रहरी की तरह नेटवर्क पर नजर रखता है। जैसे ही कोई अनजान या संदिग्ध डिवाइस जुड़ने की कोशिश करेगा, यह तुरंत उसे नेटवर्क से बाहर कर देगा। इसमें लगी स्क्रीन पर तुरंत चेतावनी संदेश दिखाई देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों के शिकंजे से बचने के लिए ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र विवेक कुमार ने ऑल-इन-वन वाई-फाई सेंटिनल नामक डिवाइस बनाई है। 400 रुपये से बनी यह डिवाइस अब घर और दफ्तर के इंटरनेट नेटवर्क की सुरक्षा करेगी। इस तकनीक को पेटेंट की तैयारी की जा रही है।
यह डिवाइस घर और छोटे कार्यालय के इंटरनेट नेटवर्क की सुरक्षा का डिजिटल प्रहरी बन सकता है। यह डिवाइस ईएसपी-32 माइक्रोकंट्रोलर पर आधारित है, जो वाई-फाई नेटवर्क की निगरानी, सुरक्षा और विश्लेषण का काम वास्तविक समय में करती है। विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मंडल स्तर पर इस डिवाइस को पहले स्थान पर चुना गया है। अब राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में छात्र भाग लेगा। पेटेंट की तैयारी की जा रही है।
छात्र विवेक कुमार ने एक शानदार डिवाइस बनाई है। यह इंटरनेट से घटित होने वाली घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगा सकती है। - श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़
विज्ञापन विज्ञापन
ऐसे काम करती है डिवाइस
विवेक ने बताया कि इस डिवाइस को बनाने में तीन महीने का समय लगा है। इस डिवाइस को नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। वाई-फाई सेंटिनल एक डिजिटल प्रहरी की तरह नेटवर्क पर नजर रखता है। जैसे ही कोई अनजान या संदिग्ध डिवाइस जुड़ने की कोशिश करेगा, यह तुरंत उसे नेटवर्क से बाहर कर देगा। इसमें लगी स्क्रीन पर तुरंत चेतावनी संदेश दिखाई देगा। इसका वेब इंटरफेस उपयोगकर्ता को किसी भी ब्राउजर से नियंत्रण की सुविधा देता है। यह उपकरण घर, छोटे व्यवसाय, कैफे, और शिक्षण संस्थानों के नेटवर्क को सुरक्षित करने में उपयोगी साबित हो सकता है।