{"_id":"67d9cc22d124fe2a8a052bd3","slug":"all-government-accounts-operated-in-central-bank-of-india-will-be-closed-aligarh-news-c-2-gur1004-631227-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संचालित सभी सरकारी खाते बंद होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संचालित सभी सरकारी खाते बंद होंगे
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संचालित हो रहे सभी सरकारी विभागों के खाते बंद किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने निर्देश दिए हैं।
बैंक सीएम युवा उद्यमी योजना में रुचि नहीं दिखा रहा, जिसके चलते यह कदम उठाया है। साथ ही जिला उद्योग केंद्र के द्वारा विभिन्न बैंक शाखाओं में भेजे गए 2155 आवेदन पत्रों के सापेक्ष सिर्फ 213 पर ऋण आवंटन करने पर नाराजगी जताई है।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सबसे अधिक 461 में से 183 आवेदन पत्र निरस्त किए हैं, जो जिले में सबसे ज्यादा हैं। इस पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला समन्वयक के खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया है।
मंगलवार को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की विकास भवन सभागार में समीक्षा की गई। इसमें सीडीओ ने पाया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि निरंतर कई बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं। साथ ही बैंक सीएम युवा उद्यमी योजना में भी रुचि नहीं दिखा रहा है। इस पर बैंक में संचालित सभी विभागीय खातों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
समीक्षा में पाया कि अनेक बैंक शाखाओं में आवेदन पत्र स्वीकृति के बाद ऋण वितरण के लिए काफी लंबे समय से लंबित हैं। ऐसे शाखा प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि शत-प्रतिशत ऋण वितरण नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित शाखा प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बैठक में लीड बैंक मैनेजर सहित बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 मार्च 2025 को सीएम युवा उद्यमी विकास योजना का ऋण वितरण शिविर जिले में आयोजित किया जाएगा। तब तक बैंकों को सभी आवेदकों को ऋण वितरण करने के लिए कहा गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में संचालित खातों को बंद करने के लिए कहा है - प्रखर कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी