फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All bad deeds are done, Achaleswar Dham is divine

अलीगढ़: बनते हैं सब बिगड़े काम, दिव्य है अचेलश्वरधाम

Thu, 16 Feb 2023 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
All bad deeds are done, Achaleswar Dham is divine
महानगर के जीटी रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने सिद्धपीठ के रूप में महादेव का अचलेश्वर धाम मंदिर बना हुआ है। भगवान शिव यहां शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। मंदिर के निकट विशाल सरोवर भी है। अचलेश्वर धाम मंदिर शहर के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन

शहर के मध्य में होने के कारण यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है। मंदिर के पुजारी राजू गोस्वामी बताते हैं कि मराठों ने करीब 500 साल पहले इस मंदिर को भव्य रूप दिया। द्वापर युग में अज्ञातवास के समय नकुल और सहदेव ने मंदिर के निकट सरोवर में स्नान किया था। धीरे- धीरे मंदिर आस्था का केंद्र बनता चला गया। भक्तों की संख्या यहां लगातार अनवरत बढ़ती चली गई। प्रत्येक सोमवार को यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि एवं सावन में हजारों श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, दूब, धतूरा आदि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन


मंदिरों का नगर
अचलेश्वर धाम बाबा के नाम से ही अचलताल भी प्रसिद्ध है। यहां भगवान श्री कृष्ण, बलदाऊ, दुर्गा मैया, शिव पार्वती, नौ देवी आदि के मंदिर भी हैं। अचलताल की परिक्रमा बड़ी संख्या में भक्त लगाते हैं। मान्यता है कि परिक्रमा लगाने से भक्तों की मनोकामना जरूर पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों के बोल

अचलेश्वर धाम बाबा के दर्शन करने मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है। भोलेनाथ की भक्तों पर बड़ी कृपा है। मैं प्रतिदिन अचलेश्वर धाम के दर्शन करने आता हूं। - संदीप राजपूत, देवी नगला

शहर के मध्य में भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। शिव भक्तों पर बड़ी कृपा है। चारों तरफ मंदिर होने से यह स्थान तीर्थ स्थल के रूप में दिखाई देता है। इससे मन और पवित्र हो जाता है। - देवेंद्र वर्मा, हरिओम नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed