{"_id":"61a3dd1e92c7782db131e4c5","slug":"aligarh-youth-dies-after-being-hit-by-truck-uproar-city-office-news-ali279292958","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खैर बाईपास नगला कलार पर सड़क दुर्घटना में हुई पवन की मौत के बाद विलाप करती परिवार की महिला। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी क्षेत्र में खैर बाईपास नगला कलार के पास रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला जख्मी हुआ है। दुर्घटना के वक्त दोनों शादी की खरीदारी के लिए अलीगढ़ आ रहे थे।
तभी सड़क के किनारे गड्ढायुक्त पटरी से बाइक सड़क पर चढ़ाते समय बाइक फिसल गई और पीछे से आते ट्रक की चपेट में दोनों आ गए। दुर्घटना पर गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए जाम लगाने की कोशिश की और एक वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। किसी तरह पुलिस ने समझाकर शांत किया।
खैर मालीपुर का 27 वर्षीय पवन उर्फ अनिल निजी कंपनी में नौकरी करता था। घर में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। पिता खैर थाने में होमगार्ड हैं। पवन के साले हरिशंकर निवासी पीपल गांव खैर की एक दिसंबर को शादी होनी है। इसी शादी के लिए कपड़े खरीदने रविवार दोपहर साले-बहनोई बाइक से अलीगढ़ आ रहे थे।
विज्ञापन
जैसे वे नगला कलार चोब सिंह इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे तो सड़क पटरी गड्ढा युक्त होने के कारण बाइक नीचे उतर गई। पवन ने बाइक ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया तो वह फिसलकर गिर गई और पीछे से आता ट्रक उन पर चढ़ गया। दुर्घटना में पवन की मौके पर मौत हो गई, जबकि हरिशंकर जख्मी हो गया।
यह देखकर आसपास लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देख चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इसके बाद हंगामा करती भीड़ ने जाम लगाने का प्रयास किया और ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए एक छोटा हाथी वाहन के शीशे तोड़ दिए। इसी बीच बन्नादेवी, देहली गेट आदि कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। लोगों ने समझाकर पब्लिक को शांत किया।
लोगों का कहना था कि यह पहला मौका नहीं है। सड़क की बदहाली के कारण पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं। हर बार यहां मौत होती हैं। साल में एक बार इस तरह की दुर्घटनाएं हो जाती हैं। मगर इस ओर ध्यान देने वाला नहीं है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर पब्लिक शांत हुई।
आनन-फानन शव को वहां से हटाया गया और घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इधर, सूचना पर दोनों के परिजन भी यहां आ गए। पोस्टमार्टम केंद्र पर परिवार रोते बिलखते करुण क्रंदन कर रहा था। सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत किया गया। ट्रक को थाने खड़ा कराया गया है। मुकदमा आदि की कार्रवाई की जा रही है।

खैर बाईपास नगला कलार पर सड़क दुर्घटना में हुई पवन की मौत के बाद घटनास्थल पर पड़ा हेलमेट। संवाद- फोटो : CITY OFFICE