फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh women players dominate

अलीगढ़ की महिला खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 26 Aug 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh women players dominate
अंतर्जनपदीय आगरा जोन प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14वीं अंतरजनपदीय आगरा जोन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गुब्बारा उड़ाकर किया। प्रतियोगिता में आठ जिलों के 243 खिलाड़ी कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन, बाक्सिंग, पंजा कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग व पावर लिफ्टिंग में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का समापन 27 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

आगरा से विनय चौधरी, प्रमोद कुमार, अलीगढ़ से जगदेव सिंह, रविंद्र सिंह, मथुरा से ओमप्रकाश शुक्ला, सुबोध कौशिक, फिरोजाबाद से रामवीर सिंह, अशोक कुमार, एटा से आरिफ उल्ला खां, नरवीर सिंह, मैनपुरी से कालीचरण, रोहताश, कासंगज से हीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, हाथरस से नवाब सिंह, रिंकू कुमार, समस्त पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी/ प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबड्डी (पुरुष)
मैनपुरी ने कासगंज को 47-29 से हराया
एटा ने हाथरस को 37-36 से हराया
मथुरा ने अलीगढ़ 39-36 से हराया
फिरोजाबाद ने आगरा को 39-32
कबड्डी (महिला)
एटा टीम को वॉक ओवर
अलीगढ़ ने फिरोजाबाद को 73-50 हराया
मथुरा ने एटा को 41-15 को हराया
बाक्सिंग
67-71 किलो भार वर्ग में आगरा के हरेंद्र ने आशीष मलिक फिरोजाबाद को हराया। हाथरस के गौरव ने सचिन मैनपुरी को हराया। 71-75 भार वर्ग में हाथरस के जितेंद्र सिंह ने कासगंज के अंकुर बालियान को, आगरा के अंकित मलिक ने मैनपुरी के विनीत शर्मा को, 75-80 भार वर्ग में मैनपुरी के आकाश शर्मा ने हाथरस के रोहित को, 80-86 भार वर्ग में अलीगढ़ के हनुमत ने मथुरा के अनिल को, फिरोजाबाद के फीरोज आलम ने हाथरस के मुनेंद्र भाटी को, 63.5-67 भार वर्ग में फिरोजाबाद में अमन धामा ने हाथरस के लक्ष्मी नारायण को, 75-80 में अलीगढ़ के अभिषेक ने कासगंज दीपक खोखर, मैनपुरी के आकाश शर्मा ने मथुरा के सौरभ को, 67-71 भार वर्ग में अलीगढ़ के दीपक ने कासगंज के अक्षय को, 71-75 भार वर्ग में अलीगढ़ के दीपक ने फिरोजाबाद के सुमित को, 54-57 भार वर्ग में हाथरस के अविनाश ने आगरा के संदीप को, 63.5-67 भार वर्ग में अलीगढ़ के पंकज शर्मा ने मैनपुरी के कन्हैया को, 86-92 भार वर्ग में हाथरस के नितिन कुमार ने फीरोजाबाद के निमित त्यागी को हराया। महिला वर्ग के 54-57 भार वर्ग में फिरोजाबाद की रिंकी ने आगरा की शैलबाला को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग (महिला)
49 किग्रा भार वर्ग में अर्चना अलीगढ़ प्रथम, नीरज मथुरा द्वितीय, संध्या मथुरा तृतीय, 55 भार वर्ग में वंदना मथुरा प्रथम, शिखा द्वितीय, अंजू यादव हाथरस तृतीय, 59 भार वर्ग में सोनिया अलीगढ़ प्रथम, स्वाति एटा द्वितीय, रुचि हाथरस तृतीय, 64 भार वर्ग में रमा नागर अलीगढ़ प्रथम, नीलम एटा द्वितीय, शोभा मथुरा तृतीय, 71 भार वर्ग में रोहिणी मथुरा प्रथम, मोनिका शर्मा अलीगढ़ द्वितीय, दीप्ति एटा तृतीय स्थान पर रहीं।

पावर लिफ्टिंग (महिला)
47 किग्रा भार वर्ग में अर्चना अलीगढ़ प्रथम, किरन मथुरा द्वितीय, 52 भार वर्ग में शिखा अलीगढ़ प्रथम, संध्या मथुरा द्वितीय, 57 भार वर्ग में शिखा अलीगढ़ प्रथम, वंदना मथुरा द्वितीय, 63 भार वर्ग में मेघना अलीगढ़ प्रथम, माया मथुरा द्वितीय, सोनिया अलीगढ़ तृतीय, 69 भार वर्ग में रोहिणी मथुरा प्रथम, रमा अलीगढ़ द्वितीय, शिवा अलीगढ़ तृतीय, 79 भार वर्ग में मोनिका शर्मा अलीगढ़ प्रथम, रविता अलीगढ़ द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed