{"_id":"6abb927022ac26331c0f0e2f","slug":"aligarh-woman-staff-accuses-of-misbehaviour-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता पर लगाया आरोप, उन्होंने बोला- आदमी होती तो थप्पड़ मार देता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता पर लगाया आरोप, उन्होंने बोला- आदमी होती तो थप्पड़ मार देता
Tue, 29 Sep 2026 03:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:57 PM IST
सार
अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटिहार का कहना है कि उन्होंने बस तेज आवाज में उन्हें विभागीय कार्य के लिए बोल दिया था। इसी बात से नाराज होकर यह शिकायत की गई है।
विज्ञापन
शिकायत करने वाली महिला कार्यकारी सहायक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ के विद्युत वितरण खंड तालानगरी में तैनात महिला कार्यकारी सहायक ने अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार पर अभद्र व्यवहार और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी का आरोप है कि अधिशासी अभियंता ने अपने कक्ष में बुलाकर उनके साथ अभद्रता की और विरोध करने पर थप्पड़ मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कार्यकारी सहायक के अनुसार, 29 सितंबर को अधिशासी अभियंता ने उन्हें विभागीय कार्य के लिए अपने कक्ष में बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान बिना किसी कारण उन पर चिल्लाते हुए कहा कि अगर तुम आदमी होती तो थप्पड़ मार देता। इसके बाद उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा गया। महिला कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया, लेकिन अधिशासी अभियंता ने उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अभियंता पहले भी कई बार उन्हें अपमानजनक शब्द कह चुके हैं। गाली देने और कार्यालय से भगा देने की धमकी भी दी गई। भय के कारण वह पहले शिकायत नहीं कर सकीं, लेकिन अब उन्होंने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटिहार का कहना है कि उन्होंने बस तेज आवाज में उन्हें विभागीय कार्य के लिए बोल दिया था। इसी बात से नाराज होकर यह शिकायत की गई है। उन्होंने महिला कर्मचारी से किसी भी प्रकार की अभद्रता से इनकार किया है। अधीक्षण अभियंता देहात उमेश चंद जैन ने बताया कि मामले में मिली शिकायत का परीक्षण किया जा रहा है इसके आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन