फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh with a jump of 28 points, at number 145

28 अंकों की छलांग के साथ अलीगढ़ 145 वें नंबर पर

Thu, 07 Mar 2019 01:40 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 07 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Aligarh with a jump of 28 points, at number 145
sweeping
अलीगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में पूरे देश में अलीगढ़ पिछले वर्ष के मुकाबले 28 पायदान आगे आकर 145वें स्थान पर आया है। बुधवार को सर्वेक्षण का परिणाम घोषित किया गया। नगर आयुक्त ने इसके लिए शहर के लोगों का आभार व्यक्त किया है और सभी सामाजिक संस्थाओं, गण्यमान्य नागरिकों के प्रयासों की सराहना की है। 
विज्ञापन


स्वच्छता पर आधारित विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा का परिणाम बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किया गया। सर्वेक्षण में इंदौर को पहला, अंपिकापुर को दूसरा और मैसूर को तीसरा स्थान मिला। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि गत वर्ष सर्वेक्षण 2018 में अलीगढ़ की प्रतिस्पर्धा देश के 4000 शहरों से थी।
विज्ञापन


इसमें अलीगढ़ 173 रैंक पर आया था। इस बार सर्वेक्षण 2019 में पिछली रैंक में सुधार करते हुए 145वी रैंक पायी। इससे लग रहा है शहर स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहा है। इसका श्रेय शहरवासी, अधिकारी, कर्मचारियों, पार्षद व विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों को जाता है। इनके सार्थक प्रयासों के बल पर अलीगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुआ था परीक्षण
1-अलीगढ़ शहर को खुले में शौच मुक्त व खुले में शौच मुक्त प्लस होना, 
2- कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से किया जाना
3- केंद्र की दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन प्रदेश के नगरीय निकायों मे राज्य नगरीय विकास अभिकरण (डूडा)  द्वारा शहरी गरीबों के लिए योजनाएं संचालित होना।

4- शहर के प्रमुख फ्लाई ओवर का सौंदर्यीकरण 
5- महानगर में सामुदायिक शौचालयों की स्थापना। 
6- शहर में अंडरग्राउंड बिंस की स्थापना 
7- शहरवासियों द्वारा स्वच्छता के प्रति किये जा रहें प्रयास

सफलता के लिए कठोर परीक्षा की आवश्यकता है और नगर निगम ने इस परीक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। जोश और शहरवासियों के सहयोग के बल पर आने वाले दिनों में फिर अलीगढ़ और अधिक श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed