फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh will be saffron-like like Ayodhya, will light lamps from house to house

अयोध्या की तरह भगवामय होगा अलीगढ़, घर-घर जलेंगे दीप

Mon, 03 Aug 2020 03:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
Aligarh will be saffron-like like Ayodhya, will light lamps from house to house
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन के दिन अयोध्या की तरह अलीगढ़ को भगवामय करने की तैयारी चल रही है। शहर से लेकर गांव तक घर घर दीपक जलाए जाएंगे। इसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, आरएसएस एवं भाजपा ने नेता एवं कार्यकर्ता जुट गए हैं। जन प्रतिनिधि भी पीछे नहीं है।
विज्ञापन


शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा कहते हैं कि राम मंदिर आंदोलन से अलीगढ़ का गहरा एवं मजबूत नाता है। चाहे राम मंदिर आंदोलन को देश के कोने कोने तक पहुंचाने वाले अशोक सिंघल हो या राम मंदिर के लिए सत्ता को लात मारने वाले मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सभी का संबंध अलीगढ़ से है। आज जब अयोध्या में भूमि पूजन होने जा रहा है तो खुशी होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


इस खुशी को प्रकट करने के लिए पांच अगस्त को शहर में घर घर दीपक जलेंगे और छतों पर लोग भगवा ध्वज लगाएंगे। अलीगढ़ भी अयोध्या की तरह भगवामय होगा। भाजपा विधायक ने कहा कि महामारी का समय नहीं होता तो यहां से हजारों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचते। एक अलग ही नजारा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि 5 अगस्त को दीपावली मनाने की पूरी तैयारी है। सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए सारे कार्य किए जाएंगे। चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गोंडा स्थित भगवान सिंह के गांव नगला बलराम में हवन का आयोजन किया जाएगा। वह स्वयं उसमें शामिल होंगे। राम मंदिर आंदोलन में भगवान सिंह ने अपनी जान गंवा दी थी।

गिलहराज मंदिर में 4 से अखंड रामायण पाठ
अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर में 4 अगस्त से ही अखंड रामायाण पाठ शुरू कर दिया जाएगा जो 5 अगस्त को दोपहर 12.15 तक चलेगा। अखंड पाठ को फेसबुक लाइव करने की योजना है ताकि श्रद्धालु अपने घर बैठे देख सकें।

हिंदू युवा वाहिनी के अलीगढ़ के विभाग प्रभारी महंत योगी कौशलनाथ ने श्रद्धालुओं से 5 अगस्त को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दीपदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि लोग घरों की छतों को दीपक से सजाएंगे। गली, मोहल्लों एवं मंदिरों को दीपमालाओं से सुशोभित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए कही भी 5 से अधिक लोग एक साथ इकट्ठे नहीं होंगे।


बाबा गिलराज जी महाराज का श्रृंगार किया जाएगा और संध्या 5 बजे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दीपदान किया जाएगा। महंत योगी कौशलनाथ ने अन्य मंदिर के पुजारियों से भी निवेदन किया है कि मंदिर परिसर को दीपों से सजाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed