{"_id":"617b00a191c3040a6f426b2f","slug":"aligarh-why-the-child-s-body-has-not-been-dropped-in-the-water-yet-city-office-news-ali2769262184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पानी में अभी तक उतराया क्यों नहीं बच्ची का शव ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पानी में अभी तक उतराया क्यों नहीं बच्ची का शव ?
विज्ञापन
गांधीपार्क के गांव गड़ियावली में सोमवार सुबह रजवाहे में डूबी बच्ची देवकी का चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी सुराग नहीं लगा है। हालांकि, उसकी तलाश का काम मुख्य घटनास्थल से काफी दूर तक जारी है। मगर सवाल जरूर खड़ा हो गया है कि अगर बच्ची पानी में डूबी है तो अब तक उसका शव उतराता हुआ कहीं ऊपर आ जाता।
इस सवाल के खड़ा होने के बाद पुलिस अन्य दृष्टिकोंणों से भी जांच में जुट गई है। परिवार के अनुसार गांव गड़ियावली की 6 वर्षीय बच्ची देवकी पुत्री पवन सोमवार सुबह खेलते खेलते पानी में डूब गई थी। तभी से उसकी तलाश का काम जारी है। बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी मुख्य घटनास्थल से काफी देर तक तलाश जारी रही। मगर बच्ची का सुराग नहीं मिला।
नगर निगम की जेसीबी से नाले की सफाई भी जारी है। मगर अभी तक बच्ची का सुराग नहीं लगा है। खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी स्वीकारते हैं कि बच्ची पानी में डूबी है तो अभी तक उसका शव उतराकर ऊपर आ जाना चाहिए था। यह एक अहम सवाल है। फिर भी शुक्रवार तक इंतजार किया जाएगा। इसके बाद एक टीम को अलग से जांच के लिए भी लगाया जाएगा।