फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Where will be spent under the 5th Finance Commission, it has been decided

अलीगढ़ : 5वें वित्त आयोग के तहत कहां कितना खर्च होगा, तय हुआ

Fri, 21 Aug 2020 09:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Where will be spent under the 5th Finance Commission, it has been decided
पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत धनराशि का वितरण एवं उसके उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश तय हो गए हैं। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर मुहर लग गई है। इस धनराशि से नौ कार्यों के साथ पंचायतराज अधिनियम 1947 के अध्याय 4 की धारा 15 के अंतर्गत लिखित कार्य भी कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायतें कर्मियों के वेतन एवं पेंशन आदि के भुगतान के साथ ही न्यूनतम पांच फीसदी धनराशि अपने संपतियों की रखरखाव में खर्च कर सकेंगी। इसी तरह ग्राम पंचायतें गो आश्रय स्थलों पर भी इस धनराशि से खर्च कर सकेगी। योजना के तहत मेकर, चेकर और अप्रूवर भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां होगा खर्च
शासकीय भवनों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट, खुले में शौच मुक्ति, शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों के बिजली के बिल का भुगतान, पंचायत की सड़कों का निर्माण एवं रखरखाव, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक शौचालय एवं जनसुविधाएं, अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्रीवाल, स्कूलों में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर करने में।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर, चेकर और अप्रूवर भी होंगे
- ग्राम पंचायत में सचिव मेकर, ग्राम प्रधान चेकर, सहायक खंड विकास अधिकारी अप्रूवर होगा।
- क्षेत्र पंचायत में खंड विकास अधिकारी मेकर, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चेकर, मुख्य विकास अधिकारी अप्रूवर रहेंगे।
- जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी मेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष चेकर और निदेशक पंचायती राज अप्रूवर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed