{"_id":"61215f768ebc3e799d3a8648","slug":"aligarh-when-people-took-the-soil-of-kalyan-s-village-city-office-news-ali271238120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ... जब कल्याण के गांव की मिट्टी ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ... जब कल्याण के गांव की मिट्टी ले गए लोग
विज्ञापन
कल्याण सिंह, अपने बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा पूर्व विधायक, नाती वित्त रा
- फोटो : CITY OFFICE
कल्याण सिंह के करीबी रहे राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ कहते हैं कि जब बाबू जी (कल्याण सिंह) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो देश भर में उनकी फोटो की सौ सौ रुपये में बिक्री शुरू हो गई। आलम ये था कि अलीगढ़ के मदार गेट और अचल रोड के फोटो व पुस्तक बाजार में उनकी फोटो की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। कई राज्यों से लोग अलीगढ़ आए और उनके मढ़ौली गांव के बाहर आम के बाग से वहां की मिट्टी यह कहते हुए साथ ले गए कि इसी माटी के लाल ने कमाल कर दिखाया है।
चीफ बताते हैं कि उस समय देश भर में गिरफ्तारियां हुई थीं। जब लोग जेलों से रिहा होकर आ रहे थे तो आलम ये था कि वे मिट्टी लेने अलीगढ़ आते थे। गुजराज, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक से लोग मिट्टी लेने आए और यहां के फोटो व पुस्तक विक्रेताओं ने केरल तक कल्याण सिंह के फोटो को ऑर्डर पर माल बुक करके भेजा था। उस दौरान ही लोगों ने बाबूजी को हिंदू हृदय सम्राट कहा।
शीला गौतम को कांग्रेस से भाजपा में शामिल कराया
पार्टी को अलीगढ़ में खड़ा करने की दिशा में कल्याण सिंह का सबसे बड़ा कदम कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहनलाल गौतम की बेटी व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शीला गौतम को भाजपा में शामिल कराना रहा। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों के चलते उनसे नाराजगी भी हुई।
विज्ञापन
जब मुझसे बोले बाबूजी, ये तो कर्मठ नेता हैं
भाजपा नेता मानव महाजन बाबूजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहते हैं कि 26 जुलाई को ही लखनऊ में बाबूजी का हालचाल लेने गया था। उस समय राजू भैया ने परिचय कराया तो बाबूजी ने जवाब दिया था कि ये तो हमारी पार्टी के कर्मठ नेता हैं।
मैंने भी बचपन में पी है बालजीवन घुट्टी
इसी तरह सौरभ बाल जीवन कहते हैं कि बालजीवन घुट्टी के शताब्दी वर्ष समारोह में जब बाबूजी आए तो सभी व्यापारियों से उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि मैंने भी अपने बचपन में बालजीवन घुट्टी पी है।
मेयर के भतीजे की शादी में दी 21 करोड़ की सौगात
मानव उपकार के विष्णु कुमार बंटी बताते हैं कि आठ मई 1998 को मेरी शादी का आयोजन नुमाइश मैदान में हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री रहते बाबूजी शामिल हुए थे। उस समय मेरे चाचा आशुतोष वार्ष्णेय मेयर थे। वहीं शहर के विकास पर चर्चा हुई और बाबूजी ने मेरी शादी के मंच से शहर के विकास के लिए 21 करोड़ रुपये देने की की घोषणा की थी।