फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather Forecast Update

Aligarh Weather: पारा छह डिग्री धड़ाम, कोहरे से जनजीवन प्रभावित, हाईवे पर रेंगते हुए नजर आए वाहन

Sat, 30 Dec 2023 03:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Dec 2023 03:24 AM IST
सार

सुबह नौ बजे तक सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। सुबह छह बजे तो स्थिति ऐसी थी कि वाहन लाइट जलाते हुए रेंग रहे थे। 29 दिसंबर अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Aligarh Weather Forecast Update
कोहरे के कारण ठंढ बढ़ने पर इंसान ही नही जानवर भी ठंढ से परेशान होते दिखे - फोटो : रूपेश कुमार

विस्तार

अलीगढ़ में 29 दिसंबर तड़के कोहरे और कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हुए। बस अड्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते दिखे। कोहरे के कारण दृश्यता काफी घट गई। कोहरे के साथ चल रहीं शीत लहरों ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह नौ बजे तक सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ था। सुबह छह बजे तो स्थिति ऐसी थी कि वाहन लाइट जलाते हुए रेंग रहे थे। 29 दिसंबर अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। 

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। 28 दिसंबर की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते पांच दिनों में न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री नीचे आया है। इसलिए यह साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घना कोहरा परेशान करेगा। अधिकतम तापमान में भी और गिरावट आएगी। नये साल का आगाज बारिश में होने की संभावना है। 
विज्ञापन

ठंड

अलाव का सहारा
ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया या फिर देर तक रजाइयों में दुबके रहे। इससे बाजारों में ग्राहकों की काफी कम आमद हुई। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी आ गई है। मूंगफली, गजक और चाय के साथ अंडे और नानवेज की बिक्री बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डों पर मुसाफिर कम
गांधीपार्क और सारसौल स्थित बस अड्डे पर भी यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। बसों में शीशे टूटे होने पर यात्रियों को बर्फीली हवाओं का सामना करते हुए सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। रात आठ बजे से ही कोहरा हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बदले मौसम में एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में घर में ही रहना चाहिए।

तापना

स्वर्ण शताब्दी समेत चार ट्रेनें रद्द
रेलवे ने घने कोहरे के चलते 29 दिसंबर को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, लिच्छवी, नार्थ ईस्ट एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को रद् कर दिया। इस दौरान बरेली एक्सप्रेस नौ घंटे, रीवा एक्सप्रेस आठ घंटे, गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे, महानंदा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मुरी एक्सप्रेस एवं कालका मेल एक-एक घंटा, सीमांचल एवं टूंडला पैंसेंजर ट्रेन 45-45 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। बीते एक सप्ताह में 368 यात्री टिकटें निरस्त हुई। मुसाफिरों ने करीब 14 हजार रुपये की वापसी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed