फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh weather and air

Aligarh: शीतलहर पर सवार होकर अलीगढ़ में घुसी दमघोंटू हवा, चौराहे की हवा जहरीली होने के करीब, थमा ट्रैफिक

Fri, 03 Jan 2025 02:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 02:12 PM IST
सार

ठंड अब अपना रंग दिखाने लगी है। हर रोज पारा गिर रहा है। 2 जनवरी को तो सारा दिन सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। ठंड में लोग कंपकंपाते रहे। शाम को तो छोड़िए अब तो दिन में ही कई जगह अलाव जल गए। 3 जनवरी को भी सुबह कोहरे की चादर तनी रही। दोपहर में कुछ देर धूप नजर आई।

विज्ञापन
Aligarh weather and air
रेलवे स्टेशन पर कोहरे में होकर गुजरती ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

3 जनवरी की सुबह कोहरे में लिपटी हुई थी। पारा भी 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सर्द हवाओं के बीच हर कोई कंपकंपा रहा था। वहीं 2 जनवरी को शहर का एक्यूआई भी 325 रिकॉर्ड किया गया। दो प्रमुख चौराहे रेड जोन में आ गए। अगर एक दो दिन में हवा में सुधार नहीं हुआ तो प्रदूषण विभाग औद्योगिक इकाइयों को बंद करा देगा। 

विज्ञापन


ठंड अब अपना रंग दिखाने लगी है। हर रोज पारा गिर रहा है। 2 जनवरी को तो सारा दिन सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। ठंड में लोग कंपकंपाते रहे। शाम को तो छोड़िए अब तो दिन में ही कई जगह अलाव जल गए। 3 जनवरी को भी सुबह कोहरे की चादर तनी रही। दोपहर में कुछ देर धूप नजर आई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ठंड अभी और बढ़ेगी। पारा लगातार गिरेगा। सर्द हवाएं लोगों को बेचैन करेंगी। मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर अतीक अहमद ने बताया कि पछुआ हवाएं चलने से सर्दी बढ़ रही है। क्योंकि इस बार ठंड देरी से आई है लिहाजा लंबी चलेगी। 
विज्ञापन


वहीं अलीगढ़ में हवा भी जहरीली होने लगी। प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। 2 जनवरी को एक्यूआई बढ़कर 325 पहुंच गया है। इससे सांस और टीबी के मरीजों की परेशानियां बढ़ गईं। कलक्ट्रेट तिराहे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेस्क-एक्यूआई) 324.85 और कंपनी बाग चौराहा का एक्यूआई 321.07 रहा। यह दोनों चौराहे ही रेडजोन में पहुंच गए हैं। वहीं, सात चौराहे ऑरेंज जोन में रहे। एक चौराहा ग्रीन जोन में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में 6 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा
नए साल में जिले में ठंड भी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में जिले के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले 27 दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 2 जनवरी को यह 6.8 डिग्री पर पहुंच गया।

Trending Videos

एक सप्ताह में 6 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा

नए साल में जिले में ठंड भी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में जिले के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले 27 दिसंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 2 जनवरी को यह 6.8 डिग्री पर पहुंच गया।

जब मौसम खुलता है तो जमीन की ठंडी हवाएं फॉग और स्मॉग में बदल जाती हैं। इससे वायु भी प्रदूषित होती है। लिहाजा एक्यूआई बढ़ जाता है। वहीं नए साल के जश्न पर भी लोगों ने आतिशबाजी की थी। घर-घर अलाव जले। अलीगढ़ में कई जगह निर्माण हो रहे हैं। इसका भी प्रभाव पड़ रहा है।-डा. मुज्तबा सिद्दीकी, मौसम वैज्ञानिक
कलक्ट्रेट तिराहा और कंपनी बाग चौराहा रेड जोन में आ गए हैं जबकि सात चौराहे ऑरेंज जोन में हैं। इन इलाकों में एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जा रहा है। पेड़ों व सड़कों की धुलाई की जा रही है। जिन इलाकों में निर्माण चल रहा है, वहां हरी पट्टी लगाकर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। - विनोद कुमार, नगर आयुक्त
शहर की हवा बिगड़ने की वजह मौसम है। औद्योगिक संस्थानों व निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को शुक्रवार को नोटिस जारी किए जाएंगे। अक्तूबर में 29 औद्योगिक संस्थानों और निर्माण कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किए गए थे। - राधेश्याम, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी

कोहरे के कारण शताब्दी, नाॅर्थ ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस रद्द

कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को शताब्दी, नाॅर्थ ईस्ट एवं महानंदा एक्सप्रेस रद्द रहीं। जबकि राजधानी दिल्ली-भुवनेश्वर, दिल्ली-लखनऊ, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मगध, मेमू सुपरफास्ट कानपुर-अलीगढ़, टीएडी व पैसेंजर ट्रेन दो-दो घंटे देरी से पहुंचीं। महाबोधि एक्सप्रेस व बरेली पैसेंजर ट्रेन एक-एक घंटे की देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंची।

सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे का प्रकोप अब शुरू हो गया है। जिससे आमजनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शीतलहर के साथ ही कोहरे का असर भी यातायात व्यवस्था पर दिख रहा है। ट्रेनें और बसें घंटों देरी से पहुंच रही हैं, इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। जिसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया जा रहा है।

सुबह के वक्त कानपुर के रास्ते लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द होने से काफी परेशानी हो रही है। अब दूसरे वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है।- मनीष चाैधरी, क्वार्सी
गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। स्टेशन आने पर पता चला कि ट्रेन पहले एक घंटे देरी से आने वाली थी। अब दो घंटे की देरी से आ रही है। स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ रहा है।- कुनाल गिरी, सासनीगेट
कानपुर जाना था। काफी देर से स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा हूं। इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ठंड में ट्रेनें लेट होने से काफी परेशानी हो रही है।- लोकेश शर्मा, मेलरोज बाईपास
टीएडी पैसेंजर ट्रेन से टूंडला तक जाना था। ट्रेन करीब दो घंटे देरी से आएगी। इससे प्लेटफार्म पर ही रहकर ट्रेन के आने का इंतजार किया जा रहा है।- अरविंद गुप्ता, रसिक टावर

चौराहों के वायु गुणवत्ता सूचकांक-2 जनवरी को

  • कलक्ट्रेट तिराहा-324.85 रेड
  • कंपनी बाग चौराहा-321.07 रेड
  • रसलगंज चौराहा-292.33 ऑरेंज
  • एटा चुंगी-270.22 ऑरेंज
  • मसूदाबाद-260.74 ऑरेंज
  • सेंटर प्वाइंट-242.34 ऑरेंज
  • दूबे का पड़ाव-226.07 ऑरेंज
  • एमएयू सर्किल-203.13 ऑरेंज
  • बारहद्वारी-299.84 ऑरेंज जोन
  • आगरा रोड-174.6 यलो


एक सप्ताह में इस तरह लुढ़का पारा
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

  • 27 दिसंबर : 20.8- 12.8
  • 28 दिसंबर : 19.8- 12.4
  • 29 दिसंबर : 19.4- 13.2
  • 30 दिसंबर : 14.2-10.8
  • 31 दिसंबर : 13 - 10.2
  • 1 जनवरी : 14.6- 6.8
  • 2 जनवरी : 15.8 - 6.8

- तापमान डिग्री सेल्सियस में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed