फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh water ATM is out of order

Water ATM: तीन साल से सूखे पड़े वाटर एटीएम, हर माह उगल रहे बिजली के बिल, 2.88 लाख का दिया झटका

Fri, 20 Jun 2025 05:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 05:42 PM IST
सार

अलीगढ़ में लगे वाटर एटीएम नगर निगम के लिए सफेद हाथी बने हुए हैं। तीन वर्षों में वाटर एटीएम से पानी की बूंद नहीं टपकी है लेकिन 2.88 लाख रुपये बिजली का बिल निगम पर बकाया हो गया है।

विज्ञापन
Aligarh water ATM is out of order
रामलीला मैदान पर नगर निगम द्वारा लगा वाटर एटीएम मशीन बंद पड़ा हुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे 8 वाटर एटीएम पिछले तीन वर्ष से खराब पड़े हैं। लेकिन इनका बिजली का बिल हर माह आ रहा है। तीन वर्षों में वाटर एटीएम से पानी की बूंद नहीं टपकी है लेकिन 2.88 लाख रुपये बिजली का बिल निगम पर बकाया हो गया है। ऐसे में सवाल यह है कि सफेद हाथी बने इन वाटर एटीएम को नगर निगम कब तक ढोएगा।

विज्ञापन


वाटर एटीएम के लिए 3 किलोवाट का कनेक्शन लेकर मीटर लगाए गए थे। एलएमवी-4 श्रेणी में यह कनेक्शन दिए गए थे। इसमें सार्वजनिक और निजी संस्थानों को बिजली कनेक्शन देने का प्रावधान है। इसमें न्यूनतम बिलिंग 1 हजार रुपये की है। अर्थात वाटर एटीएम चले या न चले 1 हजार रुपये का बिल तो देना ही है। इस तरह आठ एटीएम का मासिक बिल 8 हजार रुपये है। पिछले 36 महीने से वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। इस तरह 2.88 लाख रुपये का बिल अब तक विभाग नगर निगम को दे चुका है।

विज्ञापन

वाटर एटीएम के बारे में बोर्ड बैठक में मुद्दा उठाया था कि यह सही से संचालित क्यों नहीं हो पा रहे हैं। प्रति माह सभी एटीएम का 8 से 10 हजार रुपये का बिजली बिल नगर निगम पर आ रहा है। इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। इसकी जांच की मांग अगली बोर्ड बैठक में करेंगे। - कुलदीप पांडेय, पूर्व उप सभापति

विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर एटीएम पर 80 लाख और इनको इंस्टाल करने पर 2 लाख रुपये खर्च हुए। अब यह अनुपयोगी बने हैं। हर महीने बिजली बिल बकाया बढ़ता जा रहा है। इस पर कोई चर्चा भी करने को तैयार नहीं है। बोर्ड बैठक में मुद्दा उठाया जाएगा। - पुष्पेंद्र जादौन, पूर्व उप सभापति, नगर निगम
वाटर एटीएम को सही कराने के लिए अलग-अलग एजेंसियों से बात चल रही है। अब हम संचालन के साथ ही इनके रखरखाव का काम भी अनुबंध में शामिल करेंगे। जल्द ही इनको सही कराकर जन उपयोग में लाया जाएगा। - पुष्पेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, नगर निगम

रखरखाव के अभाव में हो गए खराब

पूर्व महापौर मो. फुरकान कहते हैं कि सन 2022 में मेरे कार्यकाल में यह एटीएम लगे थे। करीब डेढ़ साल तक यह ठीक चले। शहर के लोगों ने इसकी तारीफ की। इसके बाद रखरखाव के अभाव में यह एटीएम खराब होने लगे। अब सभी एटीएम ठप हो गए हैं।
वाटर एटीम खराब, उसका मीटर चालू
यह भी जानें

  • यहां पर लगे हैं एटीएम - नौरंगाबाद छावनी, ऊपरकोट, अचल ताल, शमशाद मार्केट, कचहरी, कंपनी बाग, अतरौली अड्डा, तांगा स्टैंड
  • क्षमता: वाटर एटीएम 1000 एलपीएच क्षमता के हैं।
  • रखरखाव : 5 हजार रुपये महीने रखरखाव का भी खर्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed