{"_id":"6b06b0a1dce5d670580b476e","slug":"aligarh-voter-asma-s-name-shifts-to-meerut-family-members-assigned-different-polling-booths-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अलीगढ़ की अस्मां का वोट मेरठ में, बूथ ने भी बदला ठिकाना; पहली बार वोट डालने वालों के सामने भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अलीगढ़ की अस्मां का वोट मेरठ में, बूथ ने भी बदला ठिकाना; पहली बार वोट डालने वालों के सामने भी मुश्किल
Wed, 25 Nov 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:26 PM IST
सार
अलीगढ़ की अस्मां का वोट मेरठ में पहुंच गया। बूथ ने भी ठिकाना बदल लिया। कहीं नाम की स्पेलिंग गलत तो कहीं दस्तावेज को लेकर लोग उलझन में पड़ गए हैं। पहली बार वोट डालने वालों के सामने भी मुश्किल खड़ी हो गई है, समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
वोटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदाता सूची की पड़ताल के क्रम में अमर उजाला की टीम मंगलवार को वार्ड संख्या-68 उस्मानपाड़ा पहुंची। दोपहर 1:20 बजे का वक्त। तंग गलियों में जिंदगी रोज की तरह चल रही है। यहां लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि इनके मन में एक सवाल लगातार चुभ रहा है। आखिर मतदाता सूची में उनका नाम कहां है? किसी का नाम अलीगढ़ से मेरठ की सूची में पहुंच गया है। किसी के परिवार के सदस्यों के बूथ अलग-अलग कर दिए गए हैं।
लोगों ने बताया कि किसी के नाम की स्पेलिंग बदल गई है तो कोई पहली बार मतदान करने से पहले ही दस्तावेज की उलझन में फंस गया है। मतदाता सूची की गड़बड़ियों ने यहां के लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। शिकायतें हैं, सवाल हैं, लेकिन समाधान का रास्ता बताने वाला कोई नहीं।
उस्मानपाड़ा की अस्मां ने बताया कि उनका वोट अलीगढ़ से मेरठ पहुंच गया है। नगर निगम चुनाव में उन्होंने अलीगढ़ में ही मतदान किया था। अब समझ नहीं आ रहा कि उनका नाम मेरठ की मतदाता सूची में कैसे पहुंच गया और इसे वापस अलीगढ़ कैसे लाया जाए। बीएलओ भी अभी तक उनकी मदद नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि किसी के नाम की स्पेलिंग बदल गई है तो कोई पहली बार मतदान करने से पहले ही दस्तावेज की उलझन में फंस गया है। मतदाता सूची की गड़बड़ियों ने यहां के लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। शिकायतें हैं, सवाल हैं, लेकिन समाधान का रास्ता बताने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन
उस्मानपाड़ा की अस्मां ने बताया कि उनका वोट अलीगढ़ से मेरठ पहुंच गया है। नगर निगम चुनाव में उन्होंने अलीगढ़ में ही मतदान किया था। अब समझ नहीं आ रहा कि उनका नाम मेरठ की मतदाता सूची में कैसे पहुंच गया और इसे वापस अलीगढ़ कैसे लाया जाए। बीएलओ भी अभी तक उनकी मदद नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एक घर, परिवार के बूथ अलग-अलग
इसी इलाके के जैद पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। हालांकि, मतदान से पहले ही उनके सामने बूथ का संकट खड़ा हो गया है। उनके माता-पिता का बूथ घुड़ियाबाग में है जबकि उनका मतदान केंद्र जीटी रोड पर सिटी स्कूल के सामने बना दिया गया है। परिवार एक ही है लेकिन वोट डालने के लिए अलग-अलग मतदान केंद्रों पर जाना पड़ेगा।नाम की स्पेलिंग ने बढ़ाई चिंता
फैज आलम के आधार कार्ड में नाम फैज आलम है लेकिन मतदाता पहचान पत्र में उनका नाम फैज कर दिया गया है। उन्हें आशंका है कि मतदान के दिन दस्तावेज के मिलान में परेशानी हो सकती है। वहीं, मोहम्मद जुनैद के नाम की स्पेलिंग ही बदल दी गई है। उनका कहना है कि नाम की शुरुआत ''जे'' से होती है, लेकिन वोटर आईडी में जेड से लिख दिया गया है। पहली बार मतदान करने जा रहे जुनैद को डर है कि दस्तावेज में नाम अलग होने से मतदान के समय दिक्कत न हो जाए।अब तक नहीं मिल सका है समाधान: पार्षद
पार्षद अब्दुल मुताबिल का कहना है कि उनके परिवार में भी ऐसी गड़बड़ी सामने आई है। उनकी चाची का वोट मेरठ पहुंच गया है। संबंधित बीएलओ से शिकायत की तो जवाब मिला कि जिस व्यक्ति ने फार्म भरा है, वही इस बारे में बता सकता है। पार्षद का कहना है कि समस्या जिला प्रशासन के सामने भी रखी गई है लेकिन अब तक स्पष्ट समाधान नहीं मिल पाया है।
मतदाता का नाम दूसरे जिले में चले जाने की जो समस्या बताई गई है उसमें सुधार की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यदि फिर भी समाधान नहीं मिलता है तो संबंधित व्यक्ति सीधे हमसे संपर्क कर सकता है। अन्य जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान बीएलओ स्तर से करना सुनिश्चित कराया जाएगा। -सौरभ भट्ट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
