फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Video of 'bua babua' should be probed: SP

अलीगढ़ : ’बुआ बबुआ’ वाले वीडियो की जांच हो : सपा

Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Video of 'bua babua' should be probed: SP
पूर्व सीएम एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबंध में सोशल मीडिया पर ’बुआ बबुआ’ के नाम से चल रहे वीडियो पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में सपाइयों ने रविवार को इगलास कोतवाली में तहरीर देकर वीडियो की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। शिकायत को साइबर सेल के माध्यम से सुलझाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

अर्जुन ठाकुर ने बताया फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट ’बुआ बबुआ’ के नाम से है। जिसमें लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत वीडियो डाली जा रही हैं। तथाकथित वीडियो में उनको भ्रष्टाचारी, हिंदू विरोधी, शिक्षा विरोधी, भ्रष्टाचार का जनक, तालिबानी समर्थक और अपने पिता का अपमान करने वाले के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन

जो उनकी छवि के विपरीत है। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। कुछ ऐसे अराजक तत्व प्रदेश की फिजा बिगाड़ना चाहते हैं। उनकी छवि एक लोकप्रिय जन नायक एवं विकास पुरुष के रूप में जानी जाती है। इसलिए इस षड्यंत्र के पीछे कौन हैं तथा उनकी क्या मंशा है। इसकी जांच होनी चाहिए। जो भी जांच में दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष बेसवा इरफान कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा प्रवीण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ डॉ.सत्यप्रकाश, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, राहुल मित्तल, पूरन सिंह, कान्हा तोमर, लवकेश तोमर, पंकज चौधरी, अकरम खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed