{"_id":"62c47e52b5c57e1436152c39","slug":"aligarh-uproar-of-married-girlfriend-by-stopping-lover-s-baraat-aligarh-news-ali295410683","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : प्रेमी की बरात रोक विवाहित प्रेमिका का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : प्रेमी की बरात रोक विवाहित प्रेमिका का हंगामा
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के रावणटीला में विवाहित महिला ने प्रेमी युवक की बारात जाने से पहले बखेड़ा खड़ा कर दिया। महिला ने पुलिस बुलाकर बारात रुकवा ली और युवक पर शादी के बहाने दुष्कर्म तक का आरोप मढ़ दिया। बाद में महिला ने 40 हजार रुपये की उधारी वापस लेकर मसला निपटाया। तभी बारात रवाना हो सकी।
कारखाना मजदूर कुलदीप विहार के युवक की बारात सोमवार को नरौरा जा रही थी। इसी बीच युवक संग कारखाने में मजदूरी करने वाली महिला वहां पहुंच गई और बारात का विरोध शुरू कर दिया। महिला ने वहां खुलकर बताया कि उसका पति बाहर रहता है। वह दो बच्चों की मां है। युवक से साथ काम करते समय संबध्ंा हो गए और उसने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।
अब उसकी शादी होने जा रही है। इस बात को युवक ने उससे साझा नहीं किया। महिला के हंगामा करने पर पुलिस बुला ली गई। दोनों पक्षों को ज्वालापुरी चौकी ले जाया गया। जहां महिला ने 40 हजार रुपये उधार लेने का भी आरोप लगाया। बाद में जैसे - तैसे महिला 40 हजार रुपये वापस मिलने पर राजी हुई और विवाद खत्म कर वापस हो गई। इसके बाद युवक की बारात नरौरा के लिए रवाना हो सकी। पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं आई।