{"_id":"5f6a589e8ebc3e22181cce53","slug":"aligarh-upda-gave-rs-1-95-crore-to-forest-department-for-cutting-down-trees-and-trees-in-andala-city-office-news-ali244481094","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अंडला में पेड़-पौधे काटने के लिए यूपीडा ने 1.95 करोड़ रुपये वन विभाग को दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अंडला में पेड़-पौधे काटने के लिए यूपीडा ने 1.95 करोड़ रुपये वन विभाग को दिए
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
खैर के अंडला गांव में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने के लिए वहां लगे पेड़ पौधों को काटने के लिए यूपीडा ने वन विभाग को 1.95 करोड़ दे दिए हैं। इस रकम से 11 हजार 500 पेड़ पौधों अंडला में काटा जाएगा। साथ ही 1.15 लाख पौधे लगाने और पांच साल तक उनके रख रखाव का काम वन विभाग करेगा। गभाना के गांव मौजूपुर में 70 हेक्टेयर जमीन भी वन अधिकारियों ने पौधरोपण के लिए तलाश ली है। यहां पीपल, बरगद, पाखड़, गूलर जैसे पौधे लगाए जाएंगे।
खैर के अंडला में जिस 56 हेक्टेयर भूमि पर डिफेंस कॉरिडोर स्थापित होने जा रहा है। उसमें से 46 हेक्टेयर पहले वन विभाग की थी। वर्षों पहले वन विभाग ने उक्त जमीन को कृषि विभाग को दे दिया। अब वह जमीन यूपीडा के नाम पर हो गई है। इस जमीन पर वर्तमान में 11 हजार 500 पेड़ पौधे लगे हैं। इनमें से अधिकांश औषधी गुणों वाले पेड़ जैसे बबूल, कंजी, यूकेलिप्टस, शीशम, पाखड़, नीम, बेर प्रजाति हैं। इन्हें काटने के एवज में वन विभाग अपने अधिनियम के मुताबिक एक पेड़ की एवज में 10 पौधे लगवाने के नियम पर काम कर रहा है। इस प्रकार 1.15 लाख पौधे लगवाना यूपीडा से तय हुआ है। जिला वन अधिकारी एनपी उपाध्याय के मुताबिक गभाना के गांव मौजूपुर में 70 हेक्टेयर जमीन पिछले दिनों कब्जा मुक्त कराई थी। वहां पर 1.15 लाख पौधे लगवाए जाएंगे।
सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि अंडला में पेड़ पौधे काटने का काम वन विभाग देखेगा। वहां, सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी करेगा। पानी और सीवेज की व्यवस्था जल निगम करेगा। बिजली संबंधी काम बिजली विभाग को सौंपा है। इन सभी कामों को जल्द शुरू करा दिया जाएगा। सभी विभागों को काम के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।