{"_id":"637a7d8cb1c536127628348c","slug":"aligarh-unknown-vehicle-crushed-tempo-driver-dead-two-serious-gabhana-news-ali305205411","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अज्ञात वाहन ने टेंपो रौंदा, चालक की मौत, दो गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अज्ञात वाहन ने टेंपो रौंदा, चालक की मौत, दो गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
सार
एक टेंपो चालक एक महिला समेत दो सवारियों को लेकर अलीगढ़ जा रहा था। गांव भांकरी के पास पहुंचते ही पीछे से ओवरटेक कर रहे अज्ञात वाहन ने टेंपों को रौंद डाला।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित भांकरी गांव के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे टेंपो को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में टेंपो चालक को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि महिला समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिनकी हालत बेहद नाजुक बतायी गई है। हादसा रात करीब 11 बजे का है।
विज्ञापन
एक टेंपो चालक एक महिला समेत दो सवारियों को लेकर अलीगढ़ जा रहा था। गांव भांकरी के पास पहुंचते ही पीछे से ओवरटेक कर रहे अज्ञात वाहन ने टेंपों को रौंद डाला। जोरदार टक्कर में टेंपो पलट गया और उसके चालक समेत सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस राहगीरों एवं एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने टेंपो चालक को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आदेशपाल सिंह ने बताया कि टेंपो चालक के नाम, पतों की देर रात तक जानकारी नहीं हो सकी है। हादसे में टेंपो में सवार विमलेश निवासी प्रेमनगर कॉलोनी, बन्नादेवी एवं जितेंद्र कुमार निवासी सारसौल, बन्नादेवी की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन