अब बचकर भागना होगा मुश्किल: चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर, अब 1500 कैमरों से होगी अलीगढ़ महानगर की निगरानी
अलीगढ़ में वर्तमान में 600 कैमरों से शहर की निगरानी की जा रही है। निगम में शामिल हुए वार्डों में करीब 200 नए सीसीटीवी (क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन) लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, घरों, बाजारों और अन्य स्थानों पर लगे 700 कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। जिससे शहर की सुरक्षा और भी मजबूत होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर की सुरक्षा को और ज्यादा चाक-चौबंद व व्यवस्थित रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई-ट्रीपल सी) को हैबिटेट सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। दिसंबर से आई-ट्रीपल सेंटर से शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। शहर में कैमरों की संख्या बढ़ा कर 1500 की जाएगी।
स्मार्ट सिटी योजना से 2018-19 में नगर निगम सेवा भवन के प्रथम तल पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया था। 20 करोड़ की लागत से स्थापित आई ट्रिपल सी को हैबिटेट सेंटर के छठे तल पर स्थापित करने का नियम था। जिसकी प्रक्रिया नगर निगम ने अब तेजी से शुरू कर दी है। कार्यदायी संस्था को नवंबर माह में शिफ्टिंग का कार्य पूरा करना है। हैबिटेट सेंटर में स्थापित आई ट्रिपल सी इंटेलिजेंस ब्यूरो के मानक के अनुसार होगा।
वर्तमान में 600 कैमरों से शहर की निगरानी की जा रही है। निगम में शामिल हुए वार्डों में करीब 200 नए सीसीटीवी (क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन) लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, घरों, बाजारों और अन्य स्थानों पर लगे 700 कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। जिससे शहर की सुरक्षा और भी मजबूत होगी। इसमें 40 लोग एक साथ वीडियो मैसेजिंग वॉल पर निगरानी रख सकेंगे। इसके साथ-साथ यहां पर डाटा सेंटर की कैपेसिटी भी बढ़ाई जाएगी।
हैबिटेट सेंटर में नए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की शिफ्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। कार्यदाही कंपनी को नवंबर में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएगी। यह शहर की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
सुरक्षा व साफ-सफाई पर भी रखी जाएगी नजर
अलीगढ़ शहर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ नगर निगम की जन सुविधाएं जैसे डोर टू डोर कलेक्शन की गाड़ियां, जल निकासी संबंधी सर्विलांस, लीकेज मरम्मत, ट्यूबवेल के ऑटोमेशन की निगरानी, स्ट्रीट लाइट का ऑटोमेशन, समय से लाइटों का जलना-बंद होना या खराब होना, नगर सेवा एप, शहर में टॉयलेट की लोकेशन आदि सुविधा पर भी निगरानी रखी जाएगी। यही नहीं मोहल्लों और बाजारों की साफ-सफाई व्यवस्था पर नजर होगी।