फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two wards were cleaned for the inspection of ministers, the rest of the city remained dirty

अलीगढ़ : मंत्रियों के निरीक्षण के लिए दो वार्ड हुए साफ, बाकी शहर पड़ा रहा गंदा

Sat, 30 Apr 2022 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two wards were cleaned for the inspection of ministers, the rest of the city remained dirty
शहर में स्मार्ट सिटी का हाल....... सुबह 10 बजे: जहां एक तरफ शहर में तीन राज्यमंत्री का दौरा था वही नौरंग? - फोटो : CITY OFFICE
शनिवार को जनपद में आए चार मंत्रियों के निरीक्षण के लिए नगर निगम अधिकारियों ने ऐसा खेल किया कि यह मुद्दा नगर निगम बजट की बैठक में जोर शोर से उठा। शनिवार को इन मंत्रियों के निरीक्षण के लिए वार्ड 23 नई बस्ती और 39 मलखान नगर में खूब साफ सफाई कराई गई, बाकी शहर गंदा ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के आसपास के क्षेत्र के चयन पर पार्षदों ने विरोध भी दर्ज कराया। हालांकि मंत्रियों ने इन वार्डों का निरीक्षण भी नहीं किया। बोर्ड बैठक में पार्षदों से यह सुनकर मेयर मोहम्मद फुरकान भी हैरत में पड़ गए। शनिवार को गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, राज्यमंत्री जलशक्ति रामकेश निषाद तथा राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि का जनपद में दौरा था।
विज्ञापन

इन मंत्रियों को शहर में वार्डों का निरीक्षण करना था। इन दोनों वार्ड के पॉश इलाके में होने के कारण समस्याएं भी नहीं हैं। नगर निगम की बजट बैठक में सभी पार्षदों ने यह मुद्दा उठाया कि मंत्रियों के निरीक्षण के लिए साफ सुथरे रहने वाले वार्ड क्यों चयनित किये गए ं। जबकि गंदगी वाले संजय गांधी कालोनी, नगला ताड़, भुजपुरा, चंदनिया, बेगमबाग, ज्वालापुरी, नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर, रेलवे रोड, सराय हकीम, रसलगंज, कुंवर नगर का चयन क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों की समस्या का समाधान कराने के लिए शहर विधायक मुक्ता राजा उपवास भी रह चुकी हैं। बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। पार्षदों का आरोप है कि इतना सब कुछ छुपाने के लिए मंत्रियों का निरीक्षण पॉश इलाकों में रखा गया। यह अधिकारियों की ही कारगुजारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed