फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two model villages will be built in every block

अलीगढ़ : हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो मॉडल गांव

Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two model villages will be built in every block
रिंकू शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन

गांवों में अब विकास की तस्वीर बदलेगी। शहर की तर्ज पर वहां विकास कार्य कराए जाएंगे और मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में जिले के 12 ब्लॉकों के दो-दो गांवों को चिन्हित किया जाएगा। एक सप्ताह में इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी।
इन गांवों में तालाब, पार्क, ओपन जिम, लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय व ग्राम सेवा केंद्र आदि का निर्माण कराया जाएगा। विकास कार्य मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत निधि से होंगे। परियोजना निदेशक डीआरएडीए भालचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मॉडल गांव के लिए गांवों को चिन्हित किया जा रहा है। अ
विज्ञापन

ॉपरेशन कायाकल्प के तहत गांवों में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं बनाई जाएंगी। तालाब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की भी व्यवस्था होगी। बच्चों के खेलने के लिए पार्क, ओपन जिम, लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय व ग्राम सेवा केंद्र आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के मुहाने पर साफ-सफाई के साथ ही भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इन गांवों में पौधरोपण भी होगा। सामुदायिक शौचालय के निर्माण के साथ ही जलनिकासी व द्रव्य अपशिष्ट निकासी का उचित प्रबंध होगा। गांव की सभी सड़कों व गलियों को पक्का कराने के साथ ही तालाबों की सफाई, विद्युत व्यवस्था के तहत बिजली पोलों व गलियों में सोलर लाइट लगाकर उन्हें रोशन किया जाएगा।
गांवों का कूड़ा-करकट एकत्रित करने के लिए डस्टबिन लगाई जाएंगी। विकास कार्य मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत निधि से होंगे।
कूड़े का होगा निस्तारण
गांवों को मॉडल बनाने के साथ ही यहां बनने वाले सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के माध्यम से कूड़े का निस्तारण होगा। इससे खाद भी बनेगा। प्लास्टिक कचरा के निस्तारण करने की अलग से व्यवस्था होगी। कूड़े का निस्तरण कर उससे बनने वाले खाद से ग्राम पंचायत की आय बढ़ेगी। इस धनराशि का प्रयोग गांव के विकास पर किया जाएगा।

हरेक ब्लॉक में बनेंगे दो-दो मॉडल गांव
परियोजना निदेशक डीआरएडीए भालचंद्र त्रिपाठी के अनुसार, जिले के सभी 12 ब्लॉकों के दो-दो गांव मॉडल गांव के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एक सप्ताह में इन गांवों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed