फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two bullet in the chest and one bullet in the neck of Sachin

अलीगढ़ : दो गोली सीने में और एक गोली गर्दन में लगी थी सचिन के

Wed, 08 Jul 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two bullet in the chest and one bullet in the neck of Sachin
पिसावा में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार एडवोकेट के भतीजे सचिन की हत्या के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में सचिन के शरीर में तीन गोलियां पाई गई हैं। दो गोली सचिन के सीने में लगी हैं, एक गोली गर्दन में लगी है। गोलियां 12 बोर और 15 बोर के तमंचे से मारी गई हैं। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि सचिन के ऊपर एक साथ दो लोगों ने गोलियां चलाई। जो गोली गर्दन में लगी है वह 15 बोर की है। सीने में 12 बोर की गोलियां लगी हैं। एक गोली सीने में ऐसी जगह लगी है, जिससे उसका हॉर्ट बर्स्ट हो गया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन सहित चार नामजद
हत्याकांड में मृतक सचिन की पत्नी सीमा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें चार लोग नामजद हैं, जबकि दो अज्ञात में दर्ज हैं। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उनमें पिसावा के दमुआका निवासी राजू पुत्र भागचंद, गजेंद्र पुत्र भागचंद, आकाश पुत्र मनवीर निवासी जट्टारी टप्पल और मनवीर पुत्र किशन सिंह निवासी जट्टारी टप्पल शामिल हैं। इसके अलावा दो अज्ञात हैं। मनवीर पूर्व चेयरमैन हैं। एफआईआर में कहा गया है कि 2 दिन पहले उसके पति ने बताया था कि पूर्व चेयरमैन मनवीर उसकी हत्या की योजना बना रहा है। मनवीर के गनर के यहां कुछ बदमाश भी आकर रुके हैं ।
विज्ञापन

सीओ के नेतृत्व में एसआईटी जांच करेगी: एसएसपी
सचिन हत्याकांड में एसएसपी मुनिराज जी ने बताया पिसावा के गांव बिजलियां में सोमवार को दमुआका का रहने वाला सचिन कुछ दवाएं खरीदने आया था। यहीं पर हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। मृतक पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जबकि दो अज्ञात हैं। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसमें एक पूर्व चेयरमैन भी हैं। मृतक के ऊपर भी आठ मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर मुकदमे दर्ज कराते रहें हैं। सीओ के नेतृत्व में इस मामले में एसआईटी गठित कर दी है। वह इस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनवीर के बेटे का पर्चा निरस्त करवाने पर शुरू हुई दुश्मनी
मारे गए सचिन और पूर्व चेयरमैन मनवीर के परिवार के बीच जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में एक पर्चा निरस्त कराने को लेकर दुश्मनी शुरू हुई थी। सचिन के पिता वीरपाल सिंह ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि मनवीर का बेटा एक बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा था और उनका छोटे भाई भी चुनाव लड़ रहा था। मनवीर के बेटे ने चुनाव कार्यालय में जो दस्तावेज दाखिल किए, उनमें गड़बड़ी थी। उनके छोटे भाई ने गड़बड़ी प्रशासन में जाहिर कर दी। इसके बाद से ही मनवीर पक्ष उनके परिवार से दुश्मनी मानने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed