फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two brothers were arrested from the station with 15 mobile phones worth Rs 1.5 lakh

अलीगढ़ : डेढ़ लाख रुपये के 15 मोबाइल फोन के साथ स्टेशन से दो भाई दबोचे गए

Sat, 06 Nov 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two brothers were arrested from the station with 15 mobile phones worth Rs 1.5 lakh
कोरोना संकट काल में ट्रेनों में भीड़ कम हुई है, त्योहारी सीजन में अधिकांश ट्रेनों में मुसाफिर रिजर्वेशन करा कर ही सफर कर रहे हैं। इसके बाद भी ट्रेनों में मोबाइल चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक महीने में ही जीआरपी ने लगभग 30 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सभी मोबाइल अलग अलग घटनाओं में चोरी हुए थे। इसमें 15 मोबाइल शुक्रवार को दो भाइयों से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज ने बताया कि चोरों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के दिन सुबह 7:45 बजे टीम ने दो मोबाइल चोर पकड़े हैं, दोनों सगे भाई हैं। इनके पास से 17 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिसमें सैमसंग, रेडमी, वीवो, रियलमी, ओपो आदि कंपनी के कीमती मोबाइल शामिल हैं। इनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में 22 वर्षीय फैजी नियाज पुत्र नियाज अहमद निवासी मलखान सिंह अस्पताल के सामने दानपुर कंपाउंड थाना बन्नादेवी, 26 वर्षीय रिजवान नियाज पुत्र नियाज अहमद पता उपरोक्त शामिल है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अक्सर ट्रेनों में मोबाइल चोरी करते हैं। इन दोनों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 77/21 धारा 414 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। चोरों पकड़ने वाली टीम ने उपनिरीक्षक रजनीश यादव चौकी प्रभारी जीआरपी दादरी, हैड कांस्टेबिल 957 सहजाद चौकी दादरी, कांस्टेबल असलम थाना जीआरपी, कांस्टेबल तपेश कुमार शामिल रहे। एसपी जीआरपी आगरा अनुभाग मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं वारंटी/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

उपाधीक्षक रेलवे इटावा/आगरा हरिश्चद्र की अगुवाई में जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद भारद्वाज लगातार दबिश दे रहे हैं और चोरों की धरपकड़ जारी है। पकड़े गए उक्त दोनों चोर काफी दिनों से सक्रिय थे। आए दिन ट्रेनों से मोबाइल चोरी की शिकायतें आ रही थीं। अभी कुछ दिन पहले भी जीआरपी ने लगभग डेढ़ दर्जन मोबाइल करते हुए चोरों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed