{"_id":"61f58c0a96789223524b4c6b","slug":"aligarh-trying-to-kill-the-newlyweds-by-electrocuting-them-for-dowry-aligarh-news-ali284092356","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दहेज के लिए नवविवाहिता को करंट लगाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दहेज के लिए नवविवाहिता को करंट लगाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सुरक्षा विहार कॉलोनी में दहेज लोभियों ने नवविवाहिता के साथ मारपीट की। करंट लगाकर मारने की कोशिश की। आवाज सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए। बाद में परिजनों ने पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोनिका निवासी रघुवीरपुरी की शादी तीन माह पहले सुरक्षा विहार कॉलोनी के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोनिका को परेशान करने लगे। दस लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर उसके साथ मारपीट करते।
गुरुवार को ससुरालियों ने मोनिका के साथ मारपीट की। करंट लगाकर उसे मारने की कोशिश की। मोनिका की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मोनिका ने जब उनसे मदद मांगने की कोशिश की तो उसे घर से बाहर निकाल दिया। मोनिका के शरीर पर चोट के काफी निशान भी हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मोनिका को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया, अभी उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। करंट लगाने का भी आरोप है। तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।