फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Truck carrying scrap worth lakhs from Aligarh looted in Bulandshahr

अलीगढ़ : अलीगढ़ से लाखों का स्क्रैप लेकर चला ट्रक बुलंदशहर में लुटा

Tue, 21 Sep 2021 06:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Truck carrying scrap worth lakhs from Aligarh looted in Bulandshahr
महानगर के खैर रोड इलाके से करीब सात लाख रुपये का स्क्रैप लेकर सिकंदराबाद के लिए चला ट्रक अरनिया क्षेत्र में लूट लिया गया। वारदात के बाद चालक को छतारी क्षेत्र में बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। अब चार दिन पुरानी वारदात में पीड़ित पक्ष मुकदमे के लिए लोधा से अरनिया-छतारी तक टहल रहा है। मगर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

खैर रोड के ट्रक मालिक तरुण का ट्रक दौरऊ मोड़ का बाबू चलाता है। 14 सितंबर की शाम खैर रोड के ही पराग मित्तल की फर्म से करीब सात लाख रुपये का स्क्रैप लेकर ट्रक चालक बाबू सिकंदराबाद के लिए चला। इसी दौरान खैरेश्वर चौराहे पर दो युवक उसमें यह कहते हुए सवार हो गए कि मोदी जी की रैली में आए थे। वापसी में देर हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद बाबू ने ट्रक गभाना अरनिया बॉर्डर के एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रोका। यहां वे युवक भी उतरे और साथ खाना खाया। इसके कुछ देर बाद ही ट्रक चलाते समय बाबू को नींद आने लगी। इस पर बाबू ने ट्रक साइड में रोका और उन दोनों से उतर जाने के लिए कहा। मगर वे दोनों यह कहकर रुक गए कि कुछ देर बाद चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बाबू को बेहोशी छा गई और फिर जब उसे अगले दिन सुबह होश आया तो वह छतारी क्षेत्र में जंगल में पड़ा था। होश आने पर वह नशे में सही से खड़ा नहीं हो पा रहा था। किसी तरह पब्लिक की मदद से स्क्रैप सहित ट्रक लूट की सूचना छतारी पुलिस व अपने ट्रक मालिक को दी।
इसके बाद से वे छतारी से कभी अरनिया, कभी गभाना, कभी लोधा और कभी एसएसपी बुलंदशहर के यहां चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि अब उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी जा रही है। इस मामले में इंस्पेक्टर गभाना एमपी सिंह ने बताया कि यह लोग हमारे थाने पर आए थे।
चूंकि बदमाश खैरेश्वर से सवार होकर बुलंदशहर में ट्रक ले गए। इसलिए घटना सीधे बुलंदशहर की है। हमसे कोई नाता नहीं है। उन्होंने खाने वाला जो ढाबा बताया था, वह भी अरनिया में ही आता है। वहीं ट्रक चालक की बातों में बार-बार भिन्नता भी संदेह पैदा कर रही है।

गभाना टोल पर सीसीटीवी में कैद है लुटेरा
गभाना पुलिस को ट्रक की सूचना देने पहुंचे ट्रक चालक बाबू और ट्रक मालिक तरुण की बातों की पुष्टि के लिए गभाना पुलिस ने टोल पर जांच की। ट्रक टोल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। चालक के पास ही लुटेरा भी बैठा हुआ है। लुटेरे का साथी ट्रक की छत पर कंबल ओढ़कर लेटा हुआ है। ट्रक टोल से सही सलामत निकला है। इसलिए गभाना पुलिस ने इसे अरनिया की घटना माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed