फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tricolor hoisted with pride with Jana Gana Mana

अलीगढ़ : जन गण मन... संग शान से लहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tricolor hoisted with pride with Jana Gana Mana
स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजा रोहण के बाद सलामी देते डीएम इंद्र विक्रम सिंह साथ ? - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर इस बार अमृत महोत्सव की जिले भर में धूम रही। हर घर पर शान से तिरंगा लहराया। जगह-जगह ध्वजारोहण, तिरंगा यात्राओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। सभी सरकारी इमारतों संग निजी, व्यापारिक इमारतों पर भी ध्वजारोहण हुआ और शाम के समय समूचा शहर तिरंगा रोशनी से जगमगाया।
विज्ञापन

इस दौरान कमिशभनरी कार्यालय में कमिशभनर गौरव दयाल, डीआईजी कार्यालय में डीआईजी दीपक कुमार, कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस लाइन में एसएसपी कलानिधि नैथानी, एएमयू स्ट्रैची हॉल पर कुलपति प्रो.तारिक मंसूर, नगर निगम में मेयर मो.फुरकान व नगर आयुक्त गौरांग राठी, जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष विजय सिंह, दीवानी परिसर में जिला जज डॉ.बब्बू सारंग, विकास भवन में सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा, आयकर भवन, वाणिज्य कर भवन, श्रम कार्यालय सहित सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान वीर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और कलेक्ट्रेट में अमृत पार्क का लोकार्पण कर पौधे रोपे गए। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस अवसर पर तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद परिवार व पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद पदक विजेता सम्मानित किए गए। इस दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा सीओ नरेंद्री सैनी, इंस्पेक्टर सुलभ शरन, एसआई अख्तयार सिंह, रणजीत सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार सिंह भदौरिया, अरविन्द पाल सिंह व सुरेशचन्द्र यादव को विशिष्ट उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया।
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ डीआईजी दीपक कुमार व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने किया। इसमें विभिन्न स्कूलों व पुलिस परिवारों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। साथ में यहां कर्तव्यपथ पर वीरगति को प्राप्त होने वाले शहीद पुलिसकर्मी स्व. सोनू कुमार निवासी ग्राम फाजिलपुर पोस्ट जट्टारी थाना टप्पल के परिवार को सम्मानित किया गया।
बता दें कि सोनू 8 नवंबर 2020 को आगरा के सैंया क्षेत्र में अवैध खनन वाले वाहन को रोकने के दौरान शहीद हुए थे। इसके बाद यहां महिला पुलिस की हाफ मैराथन हुई। जिसमें अर्चना र्पथम, सरला द्वितीय, रीना तृतीय, रविता चतुर्थ व शिवानी पंचम स्थान पर रही। इस मौके पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात पलास बंसल, एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम सहित सभी सीओ मौजूद रहे। ब्यूरो
दरबार हाल में फहराया तिरंगा, चित्र प्रदर्शनी लगाई
केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा दरबार हाल में विभाजन विभीषिका आजादी की लड़ाई व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ फीता काटकर व तिरंगा फहराकर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया।
इस दौरान मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बड़ी कुर्बानियां देकर मिली आजादी को संजोने संवारने की जिम्मेदारी अब हमारे युवा नौजवानों के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश विकास कर रहा है। इस मौके पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट की अगुवाई में चित्र प्रदर्शनी व कृष्णांजलि नाट्शाला में रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, डीएम इंद्र विक्रम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों अमर पाल सिंह, योगेंन्द्र सिंह, सुरेद्र कुमार वार्ष्णेय, सौरभ बालजीवन, प्रशांत हितैषी, सुरेेंद्र कुमार, कामेश गौतम, टिंकू यादव, चन्द्र विजय सिंह, अहमद सलीम, सुरेश चन्द्र शर्मा, प्रमोद सेनानी एवं सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा, वीर शहीद चौधरी लक्ष्मण सिंह, हरि सिंह, संजय सिंह व अरुण कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया।
साथ ही, अमृत महोत्सव के लिए सर्वाधिक तिरंगा तैयार करने वाले राघव स्वयं सहायता समूह बौनेर व राधा रानी स्वयं सहायता समूह गोंडा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम राकेश कुमार पटेल, अमित कुमार जायसवाल, डीपी पाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, डीडीओ भरत कुमार मिश्रा, पीडी भाल चन्द्र त्रिपाठी, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, डीपीओ श्रेयस कुमार, ठा. श्योराज सिंह, प्रवीनराज आदि थे।
जेल में हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दो बंदी भी रिहा
स्वतंत्रता दिवस पर कारागार परिसार में वरिष्ठ अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर बंदियों की ओर से विभिन्न प्रकार की संस्तुतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं शासनादेश पर अलीगढ़ व हाथरस जनपद के दो सजायाफ्ता कैदियों को भी रिहा किया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान यहां डिप्टी जेल राजेश राय, हेड वार्डर अरुण कुमार पाराशर, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार वर्मा, विनीता को वरिष्ठ अधीक्षक ने पदक देकर सम्मानित किया। वहीं अपहरण के जुर्म में 5 वर्ष के सजायाफ्ता सिकंदराराऊ हाथरस के सूरज को 4 वर्ष 1 माह की सजा पूर्ण करने पर रिहा किया गया। इसी तरह इगलास अलीगढ़ के 78 वर्षीय कुंवरपाल को 6 वर्ष 7 माह की सजा पूर्ण करने पर रिहाई दी गई। इस मौके पर जेलर पीके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मानव श्रृंखला बना 75वां आजादी का अमृत महोत्स

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मानव श्रृंखला बना 75वां आजादी का अमृत महोत्स- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed