फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Trial instructions on selling sweets in the name of Keylal in a fraudulent manner

अलीगढ़ : फर्जी तरीके से कुंजीलाल के नाम से मिठाई बेचने पर मुकदमे के निर्देश

Sun, 13 Dec 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Trial instructions on selling sweets in the name of Keylal in a fraudulent manner
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

शहर के प्रतिष्ठित मिठाई और नमकीन विक्रेता कुंजीलाल के नाम से फर्जी तरीके से मिठाई बेच रहे कुछ लोगों के संबंध में कुंजीलाल दालसेव के स्वामी की ओर से एसएसपी से शिकायत की गई। इसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्या नगर के रहने वाले सुमित कुमार गोयल ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनका 70 वर्ष पुराना कुंजीलाल दालसेव वाले के नाम से मिठाई और नमकीन का व्यवसाय है। गत छह दिसंबर को आईटीआई रोड पर किशोर नगर के रहने वाले कुछ लोग उनके प्रतिष्ठान को बदनाम करने की नीयत से, उनकी दुकान का फर्जी स्टीकर लगाकर किसी दूसरी जगह की मिठाई व नमकीन रखकर यह प्रचारित कर रहे हैं कि यह कुंजीलाल के यहां की मिठाई है।
विज्ञापन

इस तरह उन्हें बदनाम किया जा रहा है। ऐेसा करना पूरी तरह गलत और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इस संबंध में एसएसपी मुनिराज जी ने थाना बन्ना देवी प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। थाना बन्ना देवी के प्रभारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कापीराइट एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed