फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh tractor looses control falls in rajwaha two died on spot police probing matter

अलीगढ़: अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरा ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Sat, 26 Feb 2022 12:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ (इगलास)
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ (इगलास) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार प्रमोद पुत्र कोमल सिंह (18) वर्ष निवासी सकना मथुरा व रोशन पुत्र हरिभान निवासी मथुरा सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Aligarh tractor looses control falls in rajwaha two died on spot police probing matter
रजवाहे में गिरे ट्रैक्टर को निकालते पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव साथनी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार होली के त्योहार के लिए मथुरा से गुलाल लेकर बेसबां ट्रैक्टर ट्रॉली से चार युवक आए थे। वापस मथुरा जाते समय अनियंत्रित होकर शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे गांव साथनी के समीप उनका ट्रैक्टर रजवाहा में जा गिरा। ट्रैक्टर के गिरने से चालक व एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ही कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह बेसवां, चौकी प्रभारी विनीत कुमार हमराही, पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर व शवों को रजवाहा से निकाला गया। चालक अतुल पुत्र महेंद्र सिंह (18 ) निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी मथुरा, हरिकिशन पुत्र गज्जो निवासी सकना मथुरा, प्रमोद पुत्र कोमल सिंह (18) निवासी सकना व रोशन पुत्र हरिभान सिंह ट्रैक्टर पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटने के कारण चालक व मजदूर हरिकिशन पुत्र गज्जो निवासी सकना की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार प्रमोद पुत्र कोमल सिंह (18) वर्ष निवासी सकना मथुरा व रोशन पुत्र हरिभान निवासी मथुरा सुरक्षित हैं।


वहीं मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल है। मथुरा मार्ग पर गांव साथनी के समीप बम्बे पर रेलिंग न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई वाहन पुल पर रेलिंग न होने के कारण रजवाहा में गिर चुके हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग/स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed